{"_id":"5fce502f8ebc3ee629352635","slug":"hpu-shimla-will-fill-up-82-posts-of-teaching-and-non-teaching-staff-portal-will-open-these-days-for-online-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला भरेगा 82 पद, ऑनलाइन आवेदन के लिए इन दिन खुलेगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू शिमला भरेगा 82 पद, ऑनलाइन आवेदन के लिए इन दिन खुलेगा पोर्टल
Mon, 07 Dec 2020 09:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Dec 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने गैर शिक्षकों के 25 और डी श्रेणी के शिक्षकों के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के 57 पद विज्ञापित किए हैं। इन पदों के लिए 7 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। विज्ञापित किए गए पदों की अधिसूचना विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी है। आवश्यक योग्यता शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया वेबसाइट पर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन के लिए 8 दिसंबर से पोर्टल खुलेगा। विवि के www.recrutment.hpushimla.in, www.hpuniv.ac.in पर दिए लिंक के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विद्युत परिषद में 145 चतुर्थ श्रेणी पदोन्नत, लिपिक बने
प्रदेश विद्युत परिषद लिमिटेड में कार्यरत 145 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति देकर लिपिक बना दिया गया है। परिषद ने पदोन्नति संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं। मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल इस बारे में प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद वर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से मिला था। इसके लिए एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन