फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu shimla will declared result of various exams before 201 june

एचपीयू इस दिन से पहले घोषित करेगा इन परीक्षाओं के परिणाम

Mon, 10 Jun 2019 06:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Jun 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
hpu shimla will declared result of various exams before 201 june
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय  विभिन्न परीक्षाओं का परिणाम जल्द घोषित करेगा।  प्रदेश विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए पीजी डिग्री कोर्स के लिए हुईं प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम 20 जून से पहले घोषित करेगा। यह दावा विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विवि के 13 पीजी कोर्सों की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। एमएससी केमिस्ट्री और एमएससी मैथ, एमटीटीएम, एफवाईआईसीटीटीएम का परिणाम एक जून को घोषित किया है।
विज्ञापन


एचपीयू मेट, एमबीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम 31 मई को घोषित किया गया है। बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम सात जून, एमएड का सात जून, एमए अर्थशास्त्र का परिणाम आठ जून, एमए ग्रामीण विकास, एमए योग, एमए पीईआर आर्ट्स, एमकॉम, एमए इतिहास का परिणाम आठ जून को घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बताया कि अधिकतर कोर्स के परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए 20 जून अंतिम तिथि तय की है। विवि का प्रयास है कि तय अंतिम तिथि से पहले ही सभी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएं। 

विवि के डीएस प्रो. अरविंद कालिया ने कहा कि घोषित किए गए नतीजे तय समयसीमा से पहले घोषित किए गए हैं। कुछ ऐसे हैं, जिन्हें दस से 15 दिन पहले ही घोषित कर दिया गया है। हर प्रवेश परीक्षा का परिणाम विवि की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के लिए विभाग उपलब्ध भी करवा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed