एचपीयू शिमला ही कराएगा एमबीबीएस बीडीएस और नर्सिंग की काउंसलिंग, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने दी मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर के मेडिकल, डेंटल कॉलेजों और नर्सिंग संस्थानों में नए सत्र में बैठने वाले बैच के लिए एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ही काउंसलिंग कराएगा। इसको लेकर निदेशक चिकित्सा शिक्षा की ओर से विवि के परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजा है। पूर्व में सरकार ने नीट परीक्षा के बाद जारी होने वाले परिणाम के बाद प्रदेश भर के मेडिकल, डेंटल कॉलेज में एमबीबीएस, बीडीएस कोर्स में प्रवेश को काउंसलिंग मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक से करवाने का फैसला लिया था। अब फैसला पलट दिया है। इसके अलावा बीएएमएस, बीएचएमएस कोर्स के लिए काउंसलिंग से लेकर सीट आवंटन एचपीयू ही करेगा।
निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा है कि अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की बोर्ड आफ मैनेजमेंट की हुई बैठक में लिए फैसले के मुताबिक नीट यूजी-2020 के आधार पर सत्र 2020-21 के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग एचपीयू ही करवाएगा। ऐसे में विश्वविद्यालय को आवश्यक इंतजाम करने को कहा है। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. रवि चंद शर्मा ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से कहा है कि कोविड -19 के चलते इस बार काउंसलिंग ऑनलाइन होनी है तो इसके लिए व्यवस्था समय पर कर ली जाए। नर्सिगिं कोर्स की काउंसलिंग पहले की तरह विवि ही करवाएगा
नीट परीक्षा की अभी जारी नहीं हुई तिथि
नीट-2020 परीक्षा की तिथि कोरोना के कारण निर्धारित नहीं हो सकी है। नीट परीक्षा के बाद ही विवि प्रदेश के छह सरकारी और एक निजी, एक सरकारी डेंटल कॉलेज और चार निजी डेंटल कॉलेज के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग के लिए प्रॉस्पेक्टस जारी कर आवेदन आमंत्रित करेगा। नीट परीक्षा के आधार पर ही प्रदेश के आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक कॉलेज की सीट भरने को काउंसलिंग भी करवाएगा।