फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla: Now apply online for BEd entrance exam till May 10

एचपीयू शिमला: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए अब 10 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Sat, 07 May 2022 07:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 May 2022 07:41 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय  के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि अंतिम तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी 7 से 10 मई तक पूर्व में भरे जा चुके आवेदन फार्म में त्रुटियों में सुधार कर सकेंगे। 

विज्ञापन
HPU Shimla: Now apply online for BEd entrance exam till May 10
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को छह से दस मई कर दिया है। अब अभ्यर्थी विवि के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से 10 मई तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि अंतिम तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी 7 से 10 मई तक पूर्व में भरे जा चुके आवेदन फार्म में त्रुटियों में सुधार कर सकेंगे।

विज्ञापन


श्रेणी में बदलाव करने के लिए उप कुलसचिव प्रवेश परीक्षा शाखा के पास आवेदन करना होगा, जिसके लिए सौ रुपये शुल्क अदा करना होगा। फीस बैंक ड्राफ्ट और पोस्टल आर्डर के माध्यम से ही स्वीकार्य होंगे, जिसे विवि के वित्त अधिकारी के नाम देय होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा से टेलीफोन नंबर 0177- 2833588 और 2830891 पर संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed