{"_id":"62767de9ac798962d05d1a5f","slug":"hpu-shimla-now-apply-online-for-bed-entrance-exam-till-may-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए अब 10 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू शिमला: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए अब 10 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Sat, 07 May 2022 07:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 May 2022 07:41 PM IST
सार
प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि अंतिम तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी 7 से 10 मई तक पूर्व में भरे जा चुके आवेदन फार्म में त्रुटियों में सुधार कर सकेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को छह से दस मई कर दिया है। अब अभ्यर्थी विवि के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से 10 मई तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि अंतिम तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी 7 से 10 मई तक पूर्व में भरे जा चुके आवेदन फार्म में त्रुटियों में सुधार कर सकेंगे।
विज्ञापन
श्रेणी में बदलाव करने के लिए उप कुलसचिव प्रवेश परीक्षा शाखा के पास आवेदन करना होगा, जिसके लिए सौ रुपये शुल्क अदा करना होगा। फीस बैंक ड्राफ्ट और पोस्टल आर्डर के माध्यम से ही स्वीकार्य होंगे, जिसे विवि के वित्त अधिकारी के नाम देय होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा से टेलीफोन नंबर 0177- 2833588 और 2830891 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन