फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: List of 880 students prepared for BAMS and BHMS

एचपीयू शिमला: बीएएमएस और बीएचएमएस के लिए 880 विद्यार्थियों की सूची तैयार

Sat, 22 Jan 2022 11:55 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Jan 2022 11:55 AM IST
सार

बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स करवाने वाले संस्थानों की जारी प्रवेश प्रक्रिया में ऑनलाइन प्राप्त हुए आवेदनों के आधार पर पहली संयुक्त श्रेणीवार मेरिट सूची जारी कर दी है। 15 जनवरी तक नीट-2021 के परिणाम के आधार पर भरे गए कुल आवेदनों में सामान्य श्रेणी के लिए 138 और आरक्षित वर्ग में 108 अंक अर्जित करने वाले  कुल पाए गए  880 अभ्यर्थियों को ही सूची में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
HPU Shimla: List of 880 students prepared for BAMS and BHMS
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विवि से संबद्ध बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स करवाने वाले संस्थानों की जारी प्रवेश प्रक्रिया में ऑनलाइन प्राप्त हुए आवेदनों के आधार पर पहली संयुक्त श्रेणीवार मेरिट सूची जारी कर दी है। 15 जनवरी तक नीट-2021 के परिणाम के आधार पर भरे गए कुल आवेदनों में सामान्य श्रेणी के लिए 138 और आरक्षित वर्ग में 108 अंक अर्जित करने वाले  कुल पाए गए  880 अभ्यर्थियों को ही सूची में शामिल किया गया है। 15 से 20 न्यूनतम अंक पात्रता पूरी न करने वाले सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। 

विज्ञापन


इन दोनों कोर्स के लिए कोविड-19 संक्रमण के बढ़े खतरे के चलते की जा रही ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया में काउंसलिंग कमेटी सीटों को आवंटन कर रही है। मेरिट सूची को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसी के आधार पर ही 29 जनवरी को ऑनलाइन काउंसलिंग कमेटी की बैठक में  कॉलेजों के लिए पहली प्रवेश सूची तैयार कर जारी की जाएगी। यह बैठक एचपीयू में ही हो सकती है। 
विज्ञापन


विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा ने संयुक्त मेरिट और श्रेणीवार मेरिट सूची जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि इस सूची में शामिल होने या इसमें मिले रैंक के आधार पर कोई भी अभ्यर्थी अपना प्रवेश  तय न मानें। सूची को  भरे गए ऑनलाइन आवेदन के आधार पर ही तैयार किया गया है। इस मेरिट के आधार पर होने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को कॉलेज का आवंटन होगा। उन कॉलेजों में बनाई जाने वाली डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन  के बाद ही प्रवेश तय माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन काउंसलिंग से ही मिलेगा प्रवेश

शिमला। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि इस संयुक्त मेरिट और जारी श्रेणीवार मेरिट लिस्ट के आधार पर ही सरकारी और निजी कॉलेजों में  बीएएमएस और बीएचएमएस कार्स में सीट आवंटन होगा। मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सीट आवंटन के बाद कॉलेज स्तर पर बनी कमेटी आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही सीट को फाइनल करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पीजी आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला में बीएएमएस की 75 सीटें, निजी शिवा कॉलेज की 60, अभिलाषी में 60 जबकि होम्योपैथी कॉलेज सोलन की 75 सीटें भरी जानी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed