फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: ICDEOL B.Ed counselling 2023 from 18 August 2023

ICDEOL: बीएड की 450 सीटों के लिए पहुंचे 835 आवेदन, काउंसलिंग 18 से

Sat, 12 Aug 2023 01:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Aug 2023 01:28 PM IST
सार

इक्डोल बीएड प्रवेश कमेटी के अध्यक्ष प्रो. कुलदीप कटोच ने बताया कि काउंसलिंग शेड्यूल विवि और इक्डोल की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

विज्ञापन
HPU Shimla: ICDEOL B.Ed counselling 2023 from 18 August 2023
ICDEOL - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2023-24 (जुलाई- अगस्त) के लिए मांगे गए आवेदनों में बीएड की 450 सीटों के लिए 835 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद इक्डोल प्रशासन ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इक्डोल बीएड प्रवेश कमेटी के अध्यक्ष प्रो. कुलदीप कटोच ने बताया कि काउंसलिंग शेड्यूल विवि और इक्डोल की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

विज्ञापन


छात्रों को काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की प्रति साथ लानी होगी। सेवारत शिक्षकों को अलग से शिक्षा विभाग की ओर से जारी प्रमाण पत्र और एनओसी लाना होगा। 18 अगस्त को मेडिकल, नॉन मेडिकल, कॉमर्स संकाय की सीओ के लिए क्वालिफाइंग एग्जाम में सामान्य वर्ग के 50 फीसदी से अधिक और आरक्षित वर्ग में 45 फीसदी से अधिक अंक अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 19 अगस्त को कला संकाय की सीटों के लिए सभी श्रेणी के 60 फीसदी से अधिक प्राप्तांक वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 
विज्ञापन


21 को इन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 
21 को कला संकाय की सीटों के लिए क्वालिफाइंग एग्जाम में 55 फीसदी या इससे अधिक प्राप्तांक वाले अभ्यर्थियों, 22 को कला संकाय की सीटों के लिए क्वालिफाइंग एग्जाम में सामान्य श्रेणी में 50 या इससे अधिक, आरक्षित श्रेणी में 45 या इससे अधिक प्राप्तांक वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 23 को कला संकाय की सीटों के लिए क्वालिफाइंग एग्जाम में 50 या इससे अधिक अंक अर्जित करने वालों की काउंसलिंग होगी। 24-25 को दस्तावेजों की जांच होगी। 26 को सूची जारी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed