एचपीयू के डेढ़ सौ से ज्यादा कर्मियों को कलस्टर विवि में नौकरी करने मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला से डेढ़ सौ से ज्यादा कर्मचारियों को मंडी कलस्टर विवि में नौकरी करने का मौका मिल सकता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कलस्टर यूनिवर्सिटी मंडी (टीचिंग एडं एफिलिएटिड यूनिवर्सिटी) को अनुभवी कर्मचारियों की जरूरत है। कलस्टर यूनिवर्सिटी के कुलपति ने विवि के कुलपति को पत्र लिखकर विवि में सेवारत शिक्षक और गैर शिक्षकों सहित विभिन्न श्रेणियों के भरे जाने वाले 167 पदों के लिए सेवाएं देने की आप्शन मांगी है। अभी यह मामला एचपीयू के कुलपति से होते हुए कुलसचिव तक पहुंचा है, जल्द ही विवि कर्मियों से मंडी कलस्टर यूनिवर्सिटी में सेवाएं देने की आप्शन मांग ली जाएगी।
यह ऑप्शन दो तरह की सेवा शर्तों पर रहेगी। इसमें एक कर्मी उसी पद पर स्थायी रूप से कलस्टर यूनिवर्सिटी में रहना चाहते हैं और दूसरा वो जो अस्थाई नियुक्ति पर जाना चाहते हैं। यह च्वाइस इच्छुक कर्मचारी अपनी मर्जी से भरेगा। कलस्टर यूनिवर्सिटी मंडी के कुलपति डॉ. सीएल चंदन ने विवि कुलपति को लिखे पत्र में एचपीयू के कर्मियों से दस मार्च तक ऑप्शन लेकर मंडी यूनिवर्सिटी को भेजने को कहा है। अब यह एचपीयू प्रशासन पर रहेगा कि वह कलस्टर यूनिवर्सिटी द्वारा विवि कर्मियों को दिए गए। इस मौके का लाभ लेने के लिए अवसर देता है, या नहीं।
एचपीयू में खड़ी हो सकती हैं दिक्कतें
हिमाचल विवि से कलस्टर यूनिवर्सिटी मंडी के लिए मांगी ऑप्शन से दिक्कतें भी खड़ी हो सकती हैं। एचपीयू में कई कर्मचारी मंडी जिले से संबंधित हैं। ऐसे में मंडी से संबंधित इन कर्मचारियों में यहां से अपने जिले में जाने की होड़ भी मच सकती है।
ऐसे में अगर विवि से यह कर्मचारी मंडी चले जाते हैं तो एचपीयू में अनुभवी कर्मचारियों का टोटा पड़ सकता है। इसके अलावा हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और कुल्लू के कर्मचारियों को भी मंडी नजदीक पड़ेगा। इनमें शिक्षक और गैर शिक्षक दोनों वर्ग के कर्मी शामिल होंगे। इस तरह सैकड़ों कर्मचारी यहां से जाने को तैयार हो जाएंगे।
कलस्टर विवि में भरे जाएंगे 167 पद
कलस्टर यूनिवर्सिटी मंडी में 167 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें एचपीयू में सेवारत शिक्षकों से 43 शिक्षकों के प्रोफेसर स्तर के पदों से वहां जाने की ऑप्शन मांगी है। इसके अलावा गैर शिक्षकों में डिप्टी रजिस्ट्रार से लेकर निजी सचिव क्लर्क, लाइब्रेरियन, चालक सहित चतुर्थ श्रेणी तक के कर्मियों को मिलाकर 124 कर्मियों से भी वहां जाने के लिए पूछा है।