{"_id":"62d961102e940b093d4a9723","slug":"hpu-shimla-declared-bsc-final-year-result-without-merit","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU: एचपीयू ने बिना मेरिट जारी किया बीएससी अंतिम वर्ष का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU: एचपीयू ने बिना मेरिट जारी किया बीएससी अंतिम वर्ष का परिणाम
Thu, 21 Jul 2022 07:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 21 Jul 2022 07:53 PM IST
सार
घोषित किए गए परीक्षा परिणाम को विद्यार्थी अपने लाग इन आईडी के माध्यम से देख सकते हैं और अपनी अंक तालिका को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम फिलहाल बिना मेरिट के जारी किया गया। विश्वविद्यालय का तर्क है कि बीएससी अंतिम वर्ष के कुछ विद्यार्थियों के अवार्ड आना बाकी है, इसलिए सभी अवार्ड आने और परिणाम घोषित हो जाने के बाद ही विश्वविद्यालय बीएससी की मेरिट सूची को जारी करेगा। घोषित किए गए परीक्षा परिणाम को विद्यार्थी अपने लाग इन आईडी के माध्यम से देख सकते हैं और अपनी अंक तालिका को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
परिणाम घोषित होने से अब बीसएससी अंतिम वर्ष में पास हुए विद्यार्थी कॉलेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने अब तक स्नातक डिग्री कोर्स में बीकॉम और बीएससी का परिणाम घोषित कर दिया है। बीए का परिणाम भी जल्द घोषित करने की तैयारी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि बीकॉम के बाद अब बीएससी का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बीएससी में किन्हीं कारणों से टॉपर की मेरिट सूची जारी नहीं की जा सकी है। इसे जल्द जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एचपीयू ने यूजी में प्रवेश की 31 जुलाई तक बढ़ाई अंतिम तिथि
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इस सत्र से विवि से संबद्ध रखने वाले पांच जिलों के कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश को आवेदन करने की अंतिम तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है। कुलसचिव की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कुलपति प्रो. एसपी बंसल के आदेशानुसार अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। सीबीएसई और अन्य बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित न होने के कारण बहुत से छात्र यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने से वंचित रह गए है। छात्रों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रवेश को आवेदन की समय सीमा को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन