फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU shimla coaching for HPAS and JEE exams

HPU Shimla: पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में शुरू होगी एचएएस, जेईई की कोचिंग

Fri, 20 May 2022 01:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 May 2022 01:56 PM IST
सार

एचएएस प्रारंभिक परीक्षा के कोचिंग बैच की कक्षाएं एक जून से शुरू होंगी और तीस जुलाई तक चलेगी। नीट और जेईई की परीक्षा के लिए कक्षाएं एक जून से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेंगी।

विज्ञापन
HPU shimla coaching for HPAS and JEE exams
हिमाचल प्रदेश विवि (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विवि के पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में एक जून से एचएएस (प्रारंभिक) परीक्षा और नीट तथा जेईई की कोचिंग कक्षाएं शुरू करेगा। इसके लिए केंद्र ने 2022-23 में होने वाली इन दोनों परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन कोचिंग कक्षाओं के लिए पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र ने 28 मई तक आवेदन मांगे हैं। 

विज्ञापन


तीस मई को ही केंद्र चयनित छात्रों की सूची जारी कर देगा। तय किए शेड्यूल के अनुसार एचएएस प्रारंभिक परीक्षा के कोचिंग बैच की कक्षाएं एक जून से शुरू होंगी और तीस जुलाई तक चलेगी। नीट और जेईई की परीक्षा के लिए कक्षाएं एक जून से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेंगी। यह जानकारी केंद्र के निदेशक प्रो. ओपी वर्मा ने दी। 
विज्ञापन


बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अलावा सामान्य वर्ग के छात्र भी इन कोचिंग कक्षाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। आरक्षित वर्ग की सीटों पर मेरिट आधार पर प्रवेश मिलेगा। अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय आठ लाख से कम है उन्हें प्रशिक्षण मुफ्त में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य वर्ग के छात्रों को 2500 रुपये प्रतिमाह मासिक फीस चुकानी होगी। विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन फार्म को भरकर 28 मई तक पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में जमा करवाने होंगे।


आरक्षित वर्ग को नहीं मिलेगी वजीफा राशि  
विवि के पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र को सरकार की ओर से इस बार कोचिंग कक्षाओं के लिए पूरा पैसा न आने से नए बैच में बैठने वाले आरक्षित वर्ग के छात्रों को सिर्फ निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिल सकेगी। इन छात्रों को वजीफा नहीं दिया जा सकेगा। संस्थान के निदेशक प्रो. ओपी वर्मा ने कहा कि अभी तक सेंटर को सिर्फ जनजातीय विभाग से नौ लाख मिले हैं। इसमें सिर्फ कोचिंग कक्षाएं ही चलेंगी। सरकार से अतिरिक्त राशि जारी होती है तो ही वजीफा राशि दी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed