फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: B.Tech sixth semester result declared, five differently abled students got national fellowship

एचपीयू शिमला: बीटेक छठे सेमेस्टर का परिणाम घोषित, पांच दिव्यांग विद्यार्थियों को मिली राष्ट्रीय फेलोशिप

Sat, 26 Mar 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Mar 2022 09:21 PM IST
सार

विश्वविद्यालय ने बीटेक डिग्री कोर्स के छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसे विवि की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी ऑनलाइन अपनी लॉगइन आईडी का इस्तेमाल कर परिणाम देख और अंक तालिका को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
HPU Shimla: B.Tech sixth semester result declared, five differently abled students got national fellowship
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीटेक डिग्री कोर्स के छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसे विवि की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी ऑनलाइन अपनी लॉगइन आईडी का इस्तेमाल कर परिणाम देख और अंक तालिका को डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, प्रदेश विवि के पांच दिव्यांग पीएचडी शोधार्थियों को केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फेलोशिप मिली है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की एमफिल और पीएचडी के विद्यार्थियों को मेरिट आधार पर यह फेलोशिप दी जाती है। विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह विवि के लिए गर्व का विषय है।

विज्ञापन


विवि के विकलांगता मामलों के नोडल अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि इन विद्यार्थियों में राजनीति विज्ञान विभाग की दृष्टिबाधित छात्रा प्रतिभा ठाकुर,  शिक्षा विभाग के मुकेश कुमार, इतिहास विभाग के राजपाल,  योग विभाग के संजय भैरव और वाणिज्य विभाग के हेम सिंह शामिल हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हर वर्ष मेरिट के आधार पर देशभर से मेरिट के आधार पर 200 विद्यार्थियों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के समकक्ष फेलोशिप प्रदान करता है।  
विज्ञापन


एचपीयू  कनाडियन स्टडीज सेंटर 28 मार्च को करेगा सेमिनार 
हिमाचल प्रदेश विवि का सेंटर फॉर कनाडियन स्टडीज 28 मार्च को अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन करेगा। इसका शुभारंभ विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल करेंगे, वहीं इसमें चंडीगढ़ में कौंसिल जनरल ऑफ कनाडा पैट्रिक हर्बट  मुख्यातिथि होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इग्नू ने 31 मार्च तक बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण की तिथि
उधर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2022 सत्र के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश और पंजीकरण की अंतिम तिथि को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। इसके अतिरिक्त इग्नू में जनवरी 2022 सत्र के लिए विभिन्न बैचलर/मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में अगले वर्ष/सेमेस्टर में पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया पहले से चल रही है, जिसकी अंतिम तिथि भी 31 मार्च कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केंद्र में संपर्क किया जा सकता है। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, कसुम्पटी, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed