फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla B.Com, B.Sc final year result declared without merit

HPU Shimla: बिना मेरिट के बी कॉम, बीएससी अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

Mon, 17 Jul 2023 08:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jul 2023 08:47 PM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय ने अप्रैल और मई माह में हुई बी कॉम और बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम विवि ने बिना मेरिट के घोषित किया गया है।

विज्ञापन
HPU Shimla B.Com, B.Sc final year result declared without merit
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अप्रैल और मई माह में हुई बी कॉम और बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम विवि ने बिना मेरिट के घोषित किया गया है। इसमें पहले दस स्थानों पर कौन से छात्र रहे, यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। विवि इन दोनों स्नातक डिग्री कोर्स की मेरिट अलग से जारी करेगा। विवि तर्क दे रहा है कि इन दोनों कोर्स में कुछ विद्यार्थियों का परिणाम अभी सेटल नहीं हो पाया है, जिसमें पंजीकरण संख्या न होना छात्र का नाम, कोर्स कोड आदि सही न होने से पूरा परिणाम नहीं बन पाया है। इसे विवि जल्द दुरुस्त कर मेरिट तैयार करेगा।

विज्ञापन


घोषित परीक्षा परिणाम को विद्यार्थी अपने लॉगइन आईडी से देख सकते हैं और अपनी अंक तालिकाओं को डाउनलोड कर सकते हैं। लंबे इंतजार के बाद घोषित परिणामों में बी कॉम का रिजल्ट 90.50 फीसदी रहा है। बी कॉम में 4,987 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। बीएससी अंतिम वर्ष के घोषित नतीजों का पास प्रतिशत 64.88 फीसदी रहा है। इसमें 6,595 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि इन दोनों यूजी कोर्स के शेष बचे छात्र-छात्राओं के परिणाम को भी जल्द तैयार कर जारी कर दिया जाएगा। उसके अनुसार ही इन दोनों बीएससी और बी कॉम के अंतिम वर्ष की मेरिट तैयार कर जल्द जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


परिणाम पूरा घोषित होने पर ही शुरू होगी पीजी कोर्स की काउंसलिंग
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और सरदार पटेल मंडी विश्वविद्यालय को भी यूजी अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है,लेकिन बी कॉम और बीएससी के पूरे परिणाम और मेरिट न आने के कारण परिणाम पूरा घोषित नहीं हुआ है, इसलिए दोनों विश्वविद्यालय पूरा परिणाम आने तक पीजी की काउंसलिंग का न तो शेड्यूल तय कर पाएंगे और नहीं काउंसलिंग शुरू कर पाएंगे। इसलिए अभी विश्वविद्यालयों को पूरे परिणाम के आने का इंतजार करना ही पड़ेगा। इसके अलावा अभी बीए अंतिम वर्ष का परिणाम आने का भी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: अटल मेडिकल विवि: 43 नर्सिंग कॉलेजों के लिए 994 सीटें आवंटित

 स्नातकोत्तर परीक्षा 24 जुलाई से 23 अगस्त तक
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने भारी बरसात के कारण 17 जुलाई से पूर्व में निर्धारित स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। अब पीजी कोर्स की रेगुलर और री अपीयर परीक्षाएं 24 जुलाई से शुरू होंगी, जो 23 अगस्त तक चलेंगी। इन परीक्षाओं का शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। विद्यार्थी इसे वहां देख सकते हैं। 

कॉलेजों में अब 22 तक होगा दाखिला
 प्रदेश में जारी भारी बारिश और बाढ़ को देखते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में दाखिला लेने की तारीख 22 जुलाई तक बढ़ा दी है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। शिमला और मंडी विश्वविद्यालय के तहत आने वाले सभी कॉलेजों पर यह आदेश लागू होंगे। कॉलेजों में दाखिलों को लेकर बीते दिनों जारी हुए शेड्यूल के तहत आठ जुलाई अंतिम तारीख थी। फिर इसे 15 जुलाई तक बढ़ाया गया था। अब 22 जुलाई तक दाखिल हो सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed