{"_id":"5dd93de68ebc3e54921f54b1","slug":"hpu-shimla-approved-to-fill-356-teachers-posts-know-big-decisions","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला में शिक्षकों के 356 पद भरने को मंजूरी, गरीब वर्ग को मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू शिमला में शिक्षकों के 356 पद भरने को मंजूरी, गरीब वर्ग को मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण
Sat, 23 Nov 2019 09:13 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Nov 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) की कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विवि में शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के 356 पद भरने को मंजूरी दी गई। इन पदों में सहायक आचार्य के 214, सह आचार्य के 93 और आचार्य/निदेशक/प्राचार्य के 49 पद शामिल हैं। वहीं, गैर शिक्षकों के 200 पद भरने की राह भी खुल गई है।
विज्ञापन
ईसी ने विवि में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार विवि को एक यूनिट मानते हुए 200 प्वाइंट रोस्टर के अनुसार पद भरने को स्वीकृति दी, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा। रोस्टर तैयार करने को गठित समिति की सिफारिशों को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
बैठक में विवि के सुरक्षा कर्मियों की वेतन विसंगतियां दूर करने और विवि के तहत चल रहे कृषि लागत योजना में 22 साल पुरानी वेतन विसंगति दूर कर इसे 2000-3500 से 2200-4000 करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। परिसर में वाई-फाई सुविधा शुरू करने और सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को हरी झंडी दी गई। कार्यकारिणी परिषद् ने पिछली आयोजित की गई बैठक में लिए गए निर्णयों का पुष्टिकरण किया, शैक्षणिक परिषद् द्वारा अनुमोदित किए गए प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की, वहीं वित्त समिति द्वारा अनुमोदित प्रस्तावों को स्वीकृत किया।
विज्ञापन