फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Result Case, The future of thousands of failed students will depend on the report of the inquiry committee

HPU Result Case: जांच कमेटी की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा हजारों फेल विद्यार्थियों का भविष्य

Wed, 30 Nov 2022 10:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Nov 2022 10:53 PM IST
सार

ऑन स्क्रीन मूल्यांकन प्रक्रिया की जांच कर रही कमेटी की रिपोर्ट पर प्रदेश के हजारों फेल हुए विद्यार्थियों का भविष्य निर्भर करेगा। इसके बाद ही विश्वविद्यालय आगामी निर्णय लेगा। इसमें ही तय होगा कि फेल हुए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय कृपांक या किसी तरह की कोई राहत देगा या नहीं।

विज्ञापन
HPU Result Case, The future of thousands of failed students will depend on the report of the inquiry committee
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष के घोषित परिणामों के खराब रहने के कारणों का पता जांच कमेटी लगा रही है। ऑन स्क्रीन मूल्यांकन प्रक्रिया की जांच कर रही कमेटी की रिपोर्ट पर प्रदेश के हजारों फेल हुए विद्यार्थियों का भविष्य निर्भर करेगा। इसके बाद ही विश्वविद्यालय आगामी निर्णय लेगा। इसमें ही तय होगा कि फेल हुए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय कृपांक या किसी तरह की कोई राहत देगा या नहीं। जांच कमेटी ने ऑन स्क्रीन मूल्यांकन की प्रक्रिया के लिए रेंडम चेकिंग में कोई विशेष खामी नहीं पाई है। अब कमेटी ने 90 फीसदी से अधिक फेल विद्यार्थियों  वाले कॉलेजों की अलग-अलग विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सब ठीक रहा तो कमेटी दस दिन बाद अपनी रिपोर्ट दे देगी। पहली बार जांची पुस्तिकाओं और पुनर्मूल्यांकन में दिए गए अंकों में बहुत अधिक अंतर रहने पर कमेटी तीसरी बार अलग एग्जामिनर से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करवाएगी। इसमें और अधिक समय लगना तय है। जांच कमेटी पर्यावरण विज्ञान के शिक्षकों की उपलब्धता न होने के साथ ऐसे कॉलेजों का भी पता लगाएगी, जहां विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए कॉलेजों में शिक्षक ही उपलब्ध नहीं थे। इस जांच कमेटी की रिपोर्ट पर ही निर्भर करेगा कि विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम को लेकर बार बार होने वाले हंगामे भविष्य में बंद होंगे या नहीं।
विज्ञापन


समस्या की मूल वजह तक जाने का रहेगा प्रयास : प्रो. चंदेल 
जांच कमेटी के अध्यक्ष व विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि सब ठीक रहा तो दस दिन बाद जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। इसकी समय अवधि बढ़ भी सकती है। परिणाम को लेकर उठ रहे सवालों की जांच कर रही कमेटी खराब परीक्षा परिणाम के असल और मूल कारणों तक जाने का प्रयास करेगी, ताकि भविष्य में फिर विवि की परीक्षा और परिणाम की प्रक्रिया पर कोई सवाल न उठे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed