{"_id":"62fe847c2844587a8305260a","slug":"hpu-make-police-for-phd-shimla-news-sml4187585179","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: पीएचडी में प्रवेश के लिए पॉलिसी बनाएगा एचपीयू शिमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: पीएचडी में प्रवेश के लिए पॉलिसी बनाएगा एचपीयू शिमला
Thu, 18 Aug 2022 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:57 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सभी विभागों में पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया में एकरूपता लाने के मकसद से नीति बनाएगा। विवि की कार्यकारिणी परिषद की बैठक में लिए निर्णय के आधार पर इसके लिए वरिष्ठ प्रोफेसरों की चार सदस्यीय कमेटी गठित की है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सभी विभागों में पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया में एकरूपता लाने के मकसद से नीति बनाएगा। विवि की कार्यकारिणी परिषद की बैठक में लिए निर्णय के आधार पर इसके लिए वरिष्ठ प्रोफेसरों की चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। प्रो. एसएस नारटा (वाणिज्य विभाग) की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी में प्रो. संजय सिंधु विधि विभाग, भौतिकी विभाग के प्रो. एनएस नेगी और नॉन टीचिंग में से सहायक कुलसचिव टीचिंग को समन्वयक बनाया है। यह कमेटी तय करेगी कि प्रवेश प्रक्रिया के नियम क्या होने चाहिए।
विज्ञापन
ईसी के निर्णय के अनुसार एक ही विषय की दो-दो पीएचडी डिग्री दिए जाने के मामले को लेकर अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने चार शिक्षकों की एक कमेटी गठित की है। यह मामला ग्रामीण विकास और संस्टेनेबल ग्रामीण विकास की पीएचडी डिग्री से जुड़ा है। इसके लिए यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के प्रो. पवन गारगा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है जो यह तय करेगी कि यह सही या गलत है। कमेटी में विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजय सिंधु, लोक प्रशासन विभाग की प्रो. ममता मोक्टा, भौतिकी विभाग से प्रो. एनएस नेगी को सदस्य और नॉन टीचिंग में से सहायक कुलसचिव टीचिंग को समन्वयक बनाया है।
विज्ञापन