फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU employess election

एचपीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव 28 अप्रैल को

Tue, 06 Apr 2021 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
HPU employess election
कर्मचारी संघ ने जारी किया चुनावी शेड्यूल, 17 से 19 अप्रैल तक भरे जाएंगे नामांकन पत्र
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के सबसे बड़े कर्मचारी संघ गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव का शेड्यूल तय हो गया है। संघ के चुनाव 28 अप्रैल को होंगे। इसमें 570 गैर शिक्षक कर्मचारी अपने मत का प्रयोग कर प्रतिनिधि चुनेंगे।
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की हुई बैठक में चुनाव का शेड्यूल तय किया गया। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने की। आम सहमति से तय किए शेड्यूल के मुताबिक मंगलवार को मतदाता सूची को प्रदर्शित करने के साथ ही प्रक्रिया शुरू कर दी है। चुनाव के लिए सहायक कुलसचिव राजीव धीमान को चुनाव पर्यवेक्षक जबकि अधीक्षक रमेश ठाकुर को सहायक पर्यवेक्षक बनाया है। तय शेड्यूल के मुताबिक 17 से 19 अप्रैल शाम चार बजे तक नामांकन पत्र भरे जाने हैं। 20 अप्रैल को भरे गए नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और तीन बजे कार्यकारिणी के सभी पदों के लिए सही पाए जाने वाले नामों की सूची सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन

23 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। इसी दिन शाम चार बजे मैदान में शेर रहने वाले उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी होगी। कार्यकारिणी के सातों पदों के लिए 28 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े तीन बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन चार बजे मतों की गणना शुरू होगी और इसके पूरा होते ही चुनावी नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।
570 कर्मचारी करेंगे मत का प्रयोग : ठाकुर
संघ के निवर्तमान सचिव कुलदीप ठाकुर ने बताया कि इस बार चुनाव में 570 कर्मचारी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। कहा कि चुनाव में केंद्र और प्रदेश सरकार के संक्रमण से बचाव के लिए जारी किए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed