{"_id":"66854b554eb7c03bb80cc0bd","slug":"hpu-declared-the-result-of-m-com-ma-history-entrance-exam-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: एचपीयू ने घोषित किया एमकॉम, एमए इतिहास की प्रवेश परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: एचपीयू ने घोषित किया एमकॉम, एमए इतिहास की प्रवेश परीक्षा का परिणाम
Wed, 03 Jul 2024 06:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:30 PM IST
सार
प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की गई।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षाओं में बुधवार को एमए कॉम, एमए इतिहास, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, छात्र इसे देख सकते है। ये विभाग जल्द इन पीजी कोर्स की काउंसलिंग सहित आगे की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी करेंगे।
विज्ञापन
बीबीए कोर्स की नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों की प्रवेश मेरिट जारी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज ने बीबीए कोर्स की 20 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए पहली प्रवेश मेरिट सूची जारी कर दी है। जमा दो की परीक्षा में प्राप्तांक और काउंसलिंग के आधार पर प्रवेश मेरिट तैयार की गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रवेश सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सूची में शामिल विद्यार्थियों को 10 जुलाई शाम पांच बजे से पहले तय फीस ऑनलाइन जमा करवाने के साथ ही काउंसलिंग कमेटी के निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन