{"_id":"692d7fd3a927ac3a0001efbc","slug":"hpu-and-hiroshima-university-now-conducting-research-together-shimla-news-c-19-sml1002-640477-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू, हिरोशिमा विवि \nअब मिलकर करेंगे शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू, हिरोशिमा विवि अब मिलकर करेंगे शोध
विज्ञापन
बौद्ध पर्यटन सर्किट पर भी होगा अनुसंधान
राजनीतिक विज्ञान, इतिहास पर होगी शैक्षणिक आदान प्रदान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला और जापान के प्रतिष्ठित हिरोशिमा विश्वविद्यालय के बीच शोध और तकनीकी आदान–प्रदान को गति देने पर सहमति बनी है। इस बारे में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चर्चा हुई।
हिरोशिमा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रो. ओसामा योशिदा ने किया। बैठक में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से अध्ययन संकाय के डीन प्रो. बीके शिवराम, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. ममता मोक्टा, मुख्य प्रॉक्टर प्रो. रोशन लाल जिंटा, डीन प्लानिंग प्रो. जोगिंदर सिंह धीमान, कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल के डीन प्रो. हरि मोहन के अलावा जीवन विज्ञान विभाग से प्रो. देशराज ठाकुर, पर्यटन अध्ययन विभाग से प्रो. चंद्रमोहन परशीरा सहित कई डीन, विभागाध्यक्ष, निदेशक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
चर्चा में बौद्ध पर्यटन सर्किट की समृद्ध विरासत और उसकी संभावनाओं पर संयुक्त शोध को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। साथ ही राजनीतिक विज्ञान, इतिहास, पर्यटन, जीवन विज्ञान, भौतिकी, बायोटेक्नोलॉजी और टेक्नोलॉजी जैसे विषयों में भविष्य के शैक्षणिक आदान–प्रदान कार्यक्रमों में एकसाथ काम करने पर सहमति बनी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जापान के हिरोशिमा विश्वविद्यालय का दौरा करेगा ताकि इस शैक्षणिक सहयोग को और मजबूत किया जा सके। इस संवाद को आगे बढ़ाने में शोधकर्ता डॉ. बीएस चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।