फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPTU hamirpur Himachal Pradesh BTech Counselling

आवेदन रद्द होने पर भी बीटेक की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे छात्र

Wed, 03 Jul 2019 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Jul 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
HPTU hamirpur Himachal Pradesh BTech Counselling
- फोटो : अमर उजाला

बीटेक प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन रद्द होने वाले आवेदकों के लिए बड़ी खबर हैं। ये आवेदक भी अब काउंसलिंग में हिस्सा लेने के पात्र होंगे। प्रदेश तकनीकी विवि ने इन्हें राहत प्रदान की है। किन्हीं कारणों से इन आवेदकों के आवेदन रद्द हो गए थे और ये काउंसलिंग की दौड़ से बाहर हो गए थे।

विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए जेईई के आधार पर ऐसे छात्र-छात्राओं को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है। विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने प्रवेश प्रक्रिया में संशोधन करते हुए कहा कि सत्र 2019-20 में जिन छात्र और छात्राओं के इंजीनियरिंग में जेईई के आधार पर किन्हीं कारणों से ऑनलाइन आवेदन रद्द हो गए हैं, वे विवरण पत्रिका में दिए गए जेईई के आधार पर काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्र और छात्राएं सभागार में आकर ऑफलाइन फार्म भरकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। प्रवेश केवल मेरिट के आधार पर होगा। किसी भी श्रेणी में जो सीटें खाली रह जाएंगी, उन्हें स्पॉट राउंड काउंसलिंग में प्रवेश के लिए मौका दिया जाएगा। काउंसलिंग शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बीटेक की काउंसलिंग प्रक्रिया बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू कैंपस में शुरू हो चुकी है। मंगलवार को सामान्य और ओबीसी वर्ग से बीटेक की काउंसलिंग हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed