फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   HPTET from June 18 for seven subjects, Exam will not be taken for JBT

HPTET: सात विषयों के लिए 18 जून से टेट, जेबीटी के लिए नहीं ली जाएगी परीक्षा

Tue, 02 May 2023 05:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 May 2023 05:40 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला इस बार भी जेबीटी विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) नहीं करवाएगा। जेबीटी अभ्यर्थियों का मामला कोर्ट में चलने के कारण इस विषय से संबंधित अभ्यर्थियों से टेट के लिए आवेदन नहीं मांगे गए हैं। 

विज्ञापन
HPTET from June 18 for seven subjects, Exam will not be taken for JBT
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला इस बार भी जेबीटी विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) नहीं करवाएगा। जेबीटी अभ्यर्थियों का मामला कोर्ट में चलने के कारण इस विषय से संबंधित अभ्यर्थियों से टेट के लिए आवेदन नहीं मांगे गए हैं। शिक्षा बोर्ड ने सिर्फ सात विषयों की ही अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। अक्तूबर, 2022 में करवाई गई अध्यापक पात्रता परीक्षा के दौरान भी जेबीटी विषय के लिए टेट नहीं करवाया गया था। जानकारी के अनुसार प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार सात विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए नौ मई से 28 मई तक आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


इस अवधि के बीच अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे। वहीं 29 से 31 मई तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विलंब शुल्क के रूप में 300 रुपये अतिरिक्त चुकाना होगा। सात विषयों टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, शास्त्री, पंजाबी और उर्दु विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए बोर्ड प्रबंधन ने आवेदन मांगे हैं। बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि इन सात विषयों के लिए टेट 18 जून से दो जुलाई तक प्रदेश भर में स्थापित परीक्षा केंद्रों में करवाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 800 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क के रूप में अदा करने होंगे। उन्होंने बताया कि सात विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किए जा सकेंगे, जबकि ऑफलाइन प्राप्त होने वाले आवेदनों को बोर्ड प्रबंधन स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट या बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed