फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special roadmap prepared India to give strong response to Türkiye-Pakistan alliance know geopolitics story

विशेष रोडमैप तैयार: तुर्किये-पाकिस्तान गठजोड़ को मिलेगा भारत का कड़ा जवाब, क्या है पूरा मामला?

Tue, 13 Oct 2026 05:29 AM IST
Ashutosh Bhatia आशुतोष भाटिया
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:29 AM IST
सार

तुर्किये और पाकिस्तान के गठजोड़ को भारत का कड़ा जवाब मिलेगा। विशेष रोडमैप तैयार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय राजनीति और तेजी से बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में सभी देश अपने हितों के प्रति सतर्क हैं। क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Special roadmap prepared India to give strong response to Türkiye-Pakistan alliance know geopolitics story
तुर्किये पाकिस्तान की नजदीकी पर भारत की पैनी नजर - फोटो : अमर उजाला एजेंसी

विस्तार

तुर्किये और पाकिस्तान के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग के बीच भारत भी ग्रीस और साइप्रस जैसे उसके क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों से सैन्य सहयोग बढ़ा रहा है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह साइप्रस और ग्रीस की चार दिवसीय यात्रा को इसी व्यापक सामरिक संदर्भ में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

भारत और तुर्किये के बीच संबंधों में पाकिस्तान का मुद्दा

समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर केंद्रित यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब तुर्किये-पाकिस्तान सैन्य साझेदारी भारत की सुरक्षा संबंधी चिंताओं में अहम बनी हुई है। ऐसे में भारत भी भूमध्यसागर में अपनी सामरिक पहुंच मजबूत करने में भी जुटा है। भारत और तुर्किये के बीच संबंधों में पाकिस्तान का मुद्दा लंबे समय से संवेदनशील रहा है।

विज्ञापन

ग्रीस और साइप्रस के साथ भारत के बढ़ते रक्षा संबंध

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किये ने पाकिस्तान को उन्नत बेयराक्तार ड्रोन्स दिए, जिनका उसने सीमा पर खूब इस्तेमाल किया। मौजूदा स्थिति में ग्रीस और साइप्रस के साथ भारत के बढ़ते रक्षा संबंध क्षेत्रीय शक्ति-संतुलन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष रोडमैप तैयार

भारत ने पिछले कुछ महीनों में साइप्रस के साथ रक्षा सहयोग पर छह साल का विशेष रोडमैप तैयार किया है, जबकि ग्रीस के साथ सैन्य सहयोग योजना पर हस्ताक्षर किए। रक्षा उद्योगों के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए एक साझा घोषणापत्र भी जारी किया गया है। ग्रीस अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण यूरोप का पूर्वी प्रवेश द्वार है। यह भारत-मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारे के लिए महत्वपूर्ण कड़ी भी है, जो यूरोपीय बाजारों से जोड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed