फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HPSSC Paper Leak: Former secretary will be prosecuted, state govt gave prosecution approval

HPSSC Paper Leak: कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव पर चलेगा मुकदमा, प्रदेश सरकार ने दी अभियोजन मंजूरी

Fri, 24 Feb 2023 10:31 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Feb 2023 10:31 AM IST
सार

भर्ती परीक्षाओं के संचालन का जिम्मा आयोग के सचिव पर रहता था। एक मार्च को न्यायालय में इस मामले में सुनवाई होनी है। विजिलेंस बीते 20 फरवरी को आठ आरोपियों के खिलाफ 626 पन्नों की प्रारंभिक चार्जशीट कोर्ट में पेश कर चुकी है। 

विज्ञापन
HPSSC Paper Leak: Former secretary will be prosecuted, state govt gave prosecution approval
कर्मचारी चयन आयोग(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट  (जेओए) आईटी पेपर लीक मामले में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पूर्व सचिव पर अब कोर्ट में मुकदमा चलेगा। प्रदेश सरकार ने  इसके लिए अभियोजन मंजूरी दे दी है। जल्द ही विजिलेंस की ओर से अनुपूरक चालान पेश किया जाएगा। भर्ती परीक्षाओं के संचालन का जिम्मा आयोग के सचिव पर रहता था। एक मार्च को न्यायालय में इस मामले में सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


विजिलेंस बीते 20 फरवरी को आठ आरोपियों के खिलाफ 626 पन्नों की प्रारंभिक चार्जशीट कोर्ट में पेश कर चुकी है। इसमें आयोग की गोपनीय शाखा की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, उसके दो बेटों नितिन और निखिल, दलाल संजीव कुमार, उसका भाई शशिपाल, दो अभ्यर्थी तनु और अजय शर्मा और एक अन्य नीरज कुमार आरोपी बनाए हैं।
विज्ञापन


तीन साल से आयोग में यह पेपर लीक का गोरखधंधा चल रहा था। विजिलेंस की जांच में आयोग के सचिव भी शक के दायरे में हैं। उनके खिलाफ अभियोग चलाए जाने के लिए विजिलेंस ने सरकार से अनुमति मांगी थी। अब सरकार ने अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य लोक सेवा आयोग कर रहा सरकार की अधिसूचना का अध्ययन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रदेश सरकार की ओर से राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने की अधिसूचना का अध्ययन कर रहा है। उसके बाद इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होंगे। आने वाले दिनों में राज्य लोक सेवा आयोग इस बारे में मंत्रणा करेगा और जल्दी ही भर्ती की आगामी प्रक्रिया भी शुरू होगी। आयोग के सचिव डीके रतन ने बताया कि मौजूदा अधिसूचना का अध्ययन किया जा रहा है। उसके बाद ही अगली भर्ती प्रक्रिया को भी आरंभ किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed