फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPSSC Hamirpur Proposal to Government to change Recruitment Rules for Twenty category posts

20 श्रेणियों की भर्ती के बदलेंगे नियम, आयोग ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Thu, 16 Jan 2020 12:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Jan 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
HPSSC Hamirpur Proposal to Government to change Recruitment Rules for Twenty category posts
डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में 20 विभिन्न श्रेणियों के पदों पर भर्ती के लिए नियम बदले जाएंगे। अब अलग-अलग नहीं बल्कि कॉमन भर्ती नियम बनाए जाएंगे। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है, ताकि एक ही श्रेणी पर भर्ती के लिए चयन आयोग को अलग-अलग आवेदन, छंटनी परीक्षाओं, टाइपिंग व शॉर्टहैंड समेत मूल्यांकन परीक्षाओं की आवश्यकता न पड़े। कॉमन भर्ती नियम बनने से समय और पैसे की बचत होगी।

विज्ञापन


अभी हिमाचल में सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, अथॉरिटी और यूनिवर्सिटी में एक ही श्रेणी में भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है। इसके चलते अभ्यर्थियों से अलग-अलग आवेदन मांगने पड़ते हैं। इससे आवेदन पत्रों की छंटनी, अलग-अलग परीक्षा संचालन और अन्य औपचारिकताओं के कारण समय और पैसे की बरबादी होती है।

विज्ञापन

इन श्रेणियों के लिए अलग-अलग भर्ती नियम

सरकारी विभाग, बिजली बोर्ड, स्कूल शिक्षा बोर्ड, सहकारी बैंक, प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, हिमुडा, एपीएमसी, वन निगम, विश्वविद्यालय, एचआरटीसी में जेई सिविल, जेई इलेक्ट्रिकल, जेई मेकेनिकल, कंप्यूटर प्रोग्रामर, स्टेनो टाइपिस्ट, असिस्टेंट प्रोग्रामर, सटेस्टिकल असिस्टेंट समेत 20 विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग भर्ती नियम हैं। एक ही श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए कुछ बोर्ड, निगम और विभागों को जेई के पदों के लिए डिग्री तो कुछेक के लिए डिप्लोमा चाहिए। आयु सीमा भी 35, 40 व 45 निर्धारित है। 

कॉमन भर्ती नियमों की आवश्यकता है। चयन आयोग ने इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। कॉमन भर्ती नियम बनने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी। - डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed