फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hpssc hamirpur paper leak case transport department will cancel traffic inspector appointments

Himachal: रद्द हो सकती है परिवहन विभाग में ट्रैफिक इंस्पेक्टर की सारी नियुक्तियां

Thu, 04 May 2023 10:15 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 May 2023 10:15 AM IST
सार

ट्रैफिक इंस्पेक्टर की परीक्षा उत्तीर्ण कर नियुक्ति पाने वाले छह अभ्यर्थियों में एक सरकार में सेवारत नौकरशाह का बेटा भी शामिल है। यह सारी भर्ती प्रक्रिया संदेह के घेरे में है।

विज्ञापन
hpssc hamirpur paper leak case transport department will cancel traffic inspector appointments
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग में वर्ष 2022 में हुई नियुक्तियां रद्द हो सकती हैं। सरकार इस मामले में बहुत जल्द निर्णय ले सकती है। इन नियुक्तियों को रद्द करने के पीछे की वजह भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होना है। सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने प्रदेश परिवहन विभाग में बीते साल हुई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक का पर्दाफाश करने के बाद विजिलेंस थाना हमीरपुर में 22 मार्च 2023 को एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


मामले में धर्मशाला आरटीओ (फ्लाइंग) में सेवारत आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर एसआईटी ने उसे पुलिस हिरासत और बाद में न्यायिक हिरासत में लिया था। बीते 29 अप्रैल को ही प्रदेश परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप ने संगीन अपराध का मामला दर्ज होने तथा आरोपी के 30 मार्च से लेकर 27 अप्रैल तक हिरासत में रहने पर भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार की सेवाएं समाप्त की हैं।
विज्ञापन


भंग कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने सितंबर 2020 में परिवहन विभाग में ट्रैफिक इंस्पेक्टर के छह पदों के लिए आवेदन मांगे थे। 22 अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा, इसके बाद मूल्यांकन परीक्षा और जनवरी 2022 को उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की थी। परीक्षा उत्तीर्ण कर नियुक्ति पाने वाले छह अभ्यर्थियों में एक सरकार में सेवारत नौकरशाह का बेटा भी शामिल है। यह सारी भर्ती प्रक्रिया संदेह के घेरे में है। सरकार मामले की जांच भी करवा रही है। इसके चलते माना जा रहा है कि बहुत जल्द इस मामले में सरकार आगामी निर्णय ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सचिव को आज न्यायालय में पेश करेगी एसआईटी
आरोपी एचएएस अधिकारी एवं पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर की न्यायिक हिरासत वीरवार को समाप्त हो रही है। एसआईटी आरोपी को दोबारा न्यायालय में पेश करेगी। अभी तक पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में ही पूर्व सचिव के खिलाफ मामला दर्ज है। अन्य मामलों में भी उनके खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर एसआईटी ने सरकार से अनुमति मांगी है। डॉ. कंवर के निलंबन न होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि 48 घंटे जेल में बिताने वाले अधिकारी का निलंबन प्रक्रिया का हिस्सा है। उधर, आरोपी चपरासी किशोरी लाल और दलाल सोहन सिंह की जमानत पर भी वीरवार को न्यायालय में सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed