{"_id":"6085539c9cb9fd2e5e12705d","slug":"hpssc-hamirpur-may-postponed-exams-due-covid-increasing-cases-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बढ़ते मामलों से चयन आयोग की भर्तियों पर मंडराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के बढ़ते मामलों से चयन आयोग की भर्तियों पर मंडराया संकट
Mon, 26 Apr 2021 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के कारण कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की भर्तियों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। नौ मई से 27 जून तक चलने वाली भर्ती परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति है। आयोग अभी तक लिखित परीक्षाओं पर कोई निर्णय नहीं ले पाया है। स्टाफ नर्स समेत चार विभिन्न पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाएं बीते दिन स्थगित कर चुका है।
विज्ञापन
आयोग ने एक अप्रैल को जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल समेत 22 विभिन्न पोस्ट की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। प्रदेश में जिस तरह कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उन हालातों में भर्ती परीक्षाएं करवाना मुश्किल है। चूंकि, सरकार ने पांच दिन का कार्यदिवस किया है। शनिवार और रविवार को सरकारी और निजी बसों के रूटों पर न चलने से अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र तक पहुंचना मुश्किल है। आयोग इन परीक्षाओं को भी कोरोना के मामलों में कमी आने तक टाल सकता है।
विज्ञापन
प्रदेश के हजारों युवाओं ने बीते वर्ष इन पदों के लिए आवेदन करने के बाद परीक्षा की तैयारियां शुरू की हैं। अब भर्ती परीक्षाओं के लटकने से बेरोजगार युवाओं का सरकारी नौकरी का इंतजार लंबा खिंच रहा है। उधर, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ने से चार विभिन्न पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं, लेकिन 9 मई से होने वाली 22 विभिन्न पोस्ट कोड की परीक्षाओं पर अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने माना कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लिखित परीक्षाएं और मूल्यांकन परीक्षाएं करना मुश्किल है।
विज्ञापन
22 पोस्ट कोड के तहत भरे जाने हैं विभिन्न श्रेणियों के 285 पद
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने एक अप्रैल को 22 पोस्ट कोड के तहत 285 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया था। यह परीक्षाएं 9 मई से 27 जून तक प्रस्तावित हैं। जिनका ब्योरा इस प्रकार से है...
पोस्ट कोड पदनाम रिक्तयां परीक्षा तिथि
829 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 156 9 मई सुबह
786 स्टेनो टाइपिस्ट 32 9 मई शाम
849 जेई (इलेक्ट्रिकल) 5 16 मई सुबह
889 स्टेनो टाइपिस्ट 4 16 मई शाम
858 रिस्टोरर 1 3 मई सुबह
884 इन्वेस्टिगेटर 2 3 मई शाम
840 जूनियर ऑफिसर 1 25 मई सुबह
854 बैंडमैन कम गार्ड्समैन 3 25 मई शाम
856 साइंटिफिक असिस्टेंट 1 26 मई सुबह
827 असिस्टेंट लाइब्रेरियन 3 26 मई शाम
842 स्टेनो टाइपिस्ट 3 27 मई सुबह
850 लैबोरेटरी असिस्टेंट 2 30 मई सुबह
844 सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर 2 30 मई शाम
819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर 4 6 जून सुबह
823 स्टेनो टाइपिस्ट 14 6 जून शाम
831 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर 3 12 जून सुबह
834 सेल्समैन 1 12 जून शाम
887 लिपिक 19 13 जून सुबह
837 सेरीकल्चर इंस्पेक्टर 6 13 जून शाम
839 लिपिक 19 20 जून सुबह
785 कंप्यूटर असिस्टेंट 5 27 जून सुबह
772 जूनियर ऑफिसर आईटी 5 27 जून शाम