फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPSSC Hamirpur hrtc conductor bharti 6949 applications rejected

कर्मचारी चयन आयोग: परिवहन निगम में कंडक्टर भर्ती के 6949 आवेदन रद्द

Fri, 10 Apr 2020 10:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Apr 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
HPSSC Hamirpur hrtc conductor bharti 6949 applications rejected
डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल पथ परिवहन निगम में बस कंडक्टर पदों के लिए आवेदन करने वाले करीब सात हजार अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द हो गए हैं। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने इन अभ्यर्थियों की फीस प्राप्त न होने पर यह कार्रवाई की है। हालांकि, आयोग ने परीक्षा से बाहर हुए अभ्यर्थियों को राहत देते हुए फीस का प्रमाण आयोग में जमा करवाने को मोबाइल पर एसएमएस भेजे हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण प्रदेश में कर्फ्यू और लॉकडाउन है। इसके चलते अपात्र अभ्यर्थी स्थिति सामान्य होने के बाद संबंधित दस्तावेज आयोग कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। फिलहाल, 19 अप्रैल को होने वाली भर्ती परीक्षा भी आयोग ने आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन


आयोग ने पोस्ट कोड 762 के अंतर्गत परिवहन निगम में परिचालकों के 568 पद भरने को 31 दिसंबर, 2019 से 30 जनवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। सामान्य वर्ग के लिए 223 पद, अनुसूचित जाति के लिए 110, अनुसूचित जनजाति के लिए 19 और ओबीसी के लिए 85 पदों के अलावा स्वतंत्रता सेनानी और बीपीएल के लिए अलग से पद आरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंडक्टरों की अनुबंध के आधार पर भर्ती होनी है। चयनित होने वाले अभ्यर्थी को मासिक 5910-20200 रुपये वेतन और 2400 रुपये ग्रेड-पे मिलेगा। आयोग के पास निर्धारित समय अवधि के दौरान प्रदेश भर से करीब 65000 से अधिक आवेदन पहुंचे हैं। इनमें 6949 आवेदनों को फीस प्राप्त न होने पर रद्द कर दिया है।

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि एचआरटीसी भर्ती के लिए आयोग को 65 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। इनमें 6949 आवेदन परीक्षा शुल्क प्राप्त न होने पर रद्द किए गए हैं। अभ्यर्थियों को मोबाइल पर मैसेज भेज फीस से संबंधित दस्तावेज जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।

बताया कि किसी दूसरे की आईडी से आवेदन करने के कारण अगर इंटरनेट में कोई दिक्कत से लागआउट हो जाएं तो अलग-अलग आईडी से आवेदन कर देते हैं। अभ्यर्थियों को कई बार कहा जा चुका है कि एक ही रजिस्टर्ड ई-मेल-आईडी तैयार करें और उससे ही आवेदन करें।

पेमेंट के कॉलम में शुल्क के दो हिस्से होते हैं शुल्क प्राप्त और शुल्क नहीं प्राप्त होते हैं। पूरा आवेदन सब्मिट करते समय अधिकतर लोग इसे ढंग से चेक नहीं करते हैं। इस कारण दिक्कत आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed