{"_id":"610ff83e8ebc3e7266236f24","slug":"hpssc-hamirpur-conducted-junior-engineer-electrical-and-steno-typist-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: 68 केंद्रों पर हजारों ने दी जूनियर इंजीनियर, स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी चयन आयोग: 68 केंद्रों पर हजारों ने दी जूनियर इंजीनियर, स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षा
Sun, 08 Aug 2021 08:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Aug 2021 08:59 PM IST
सार
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने कहा कि लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई है। इसके लिए प्रदेश भर में 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर की परीक्षा के बाद चर्चा करते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने रविवार को जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल पोस्ट कोड 829 और स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 786 की लिखित परीक्षा करवाई। प्रदेश भर के 68 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षाएं करवाई गईं। लिखित परीक्षा के लिए 13,122 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। जूनियर इंजीनियर की लिखित परीक्षा सुबह 10 से लेकर 12 बजे तक हुई। हुआ।
विज्ञापन
वहीं स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षा शाम दो से लेकर चार बजे तक हुई। कोविड नियमों की पालना करते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा हाल में बैठाया गया था। जूनियर इंजीनियर के लिए 7720 जबकि स्टेनो टाइपिस्ट के लिए 5402 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने कहा कि लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई है। इसके लिए प्रदेश भर में 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में जूनियर इंजीनियर की परीक्षा के लिए 240 अभ्यर्थियो को कॉल लेटर जारी हुए। जिसमें से 166 उपस्थित और 74 अनुपस्थित रहे। शाम को स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षा के लिए 330 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे जिसमें से 203 अनुपस्थित और 117 उपस्थित रहे।
विज्ञापन