फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpsebl Technical staff will protest for Grade Pay demands

ग्रेड पे की मांग पर तकनीकी कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, बैठक में लिया फैसला

Sat, 29 Dec 2018 07:33 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: ashok chauhan Updated Sat, 29 Dec 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
hpsebl Technical staff will protest for Grade Pay demands

राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक घुमारवीं में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर ने की। बैठक में विपिन कुमार डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन


इस दौरान तीन जनवरी को किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य रूप से ग्रेड-पे को लेकर चर्चा की गई। तकनीकी कर्मचारी संघ के आठवें महाधिवेशन को लेकर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि कुमार हाउस में अकाउंट विंग में बैठे कुछ तत्वों ने जानबूझ कर बोर्ड प्रबंधक वर्ग में निदेशक वित्त की अनुमति लिए बिना ग्रेड पे की विसंगति की आड़ में तकनीकी कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का असफल प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे तकनीकी कर्मचारी संघ ने असफल किया। संघ ने मांग की है कि इन तत्वों के खिलाफ बोर्ड प्रबंधक कड़ी कार्रवाई करे। ग्रेड पे की मांग पर तकनीकी कर्मचारी संघ तीन जनवरी को सुबह दस बजे विद्युत बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस के प्रांगण में विरोध प्रदर्शन करेगा। 

नियमित कर्मियों को नहीं मिला कोई लाभ

झंडूता में राज्य स्तरीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव राजपाल ठाकुर ने कहा कि शिक्षा विभाग में 15 सालों बाद कर्मचारी नियमित हुए हैं, उनमें से कई एक साल बाद ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इससे उन्हें नियमित होने का लाभ नहीं मिलेगा।

साथ ही शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष की जाए। वर्ष 10 मई 2001 से पूर्व नियुक्त वाली शर्त को हटाया जाए। शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 5 वर्ष के बजाय 3 वर्ष में प्रयोगशाला परिसर में लिपिक बनाया जाए।

शिक्षा विभाग में 15 मई 2003 से पूर्व नियमित हुए सभी अंशकालिक और दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित होने के बाद अन्य पूर्व कर्मचारियों की तरह उनकी तर्ज पर पुरानी पेंशन का लाभ देने, करुणामूलक आधार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के आश्रितों को अर्जित योग्यता अनुसार नौकरी देने की

संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है। संघ ने कहा कि अगर 58 से 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति शिक्षा विभाग में की गई तो 2019 के चुनाव में पूरे प्रदेश के शिक्षा विभाग के कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed