HPRCA Recruitment: सहायक स्टाफ नर्स के 390 पद भरेगा राज्य चयन आयोग, आवेदन शुरू
सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के रिक्त पदों के लिए राज्य चयन आयोग ने आवेदन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने सहायक स्टाफ नर्स के 390 पदों के लिए भर्ती निकाली है। सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के रिक्त पदों के लिए राज्य चयन आयोग ने आवेदन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू कर दी है। भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थी के लिए 12 फरवरी (सुबह 10 बजे) से ऑनलाइन आवेदन शुरू हैं, जबकि आवेदन करने की आखिरी तिथि पांच मार्च (रात 11:59 बजे) निर्धारित की गई है।
महिला अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग या जीएनएम (ए ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) होना अनिवार्य है। हिमाचल प्रदेश डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) (पोस्ट कोड 26004) के तहत 390 पदों को भरा जाना है।
सामान्य वर्ग अनारक्षित में 140 पद, ईडब्ल्यूएस के 50 पद, डब्ल्यूएफएफ के पांच पद भरे जाएंगे, जबकि एससी सामान्य के 77 पद, आईआरडीपी के 15 पद, डब्ल्यूएफएफ के तीन पद भरे जाने हैं। इसी तरह एसटी सामान्य के 15 पद, आईआरडीपी के पांच पद और ओबीसी सामान्य के 63 पद, आईआरडीपी के 15 पद व डब्ल्यूएफएफ के दो पद भरे जाने हैं।
इन पदों के लिए 21 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक उम्र नहीं होनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन तथा सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भर्ती अधिसूचना की अधिक जानकारी आयोग के पोर्टल पर देखी जा सकती है।