फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hprca recruitment: 600 posts of JBT will be filled on the basis of Job Trainee, State Selection Commission inv

Himachal: जॉब ट्रेनी आधार पर भरे जाएंगे जेबीटी के 600 पद, राज्य चयन आयोग ने आमंत्रित किए ऑनलाइन आवेदन

Fri, 08 Aug 2025 12:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Aug 2025 12:42 PM IST
सार

राज्य चयन आयोग ने जॉब ट्रेनी के रूप में जेबीटी  के 600 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यह पद जिलावार भरे जाएंगे। विभिन्न जिलों से विभिन्न वर्गों से नियुक्तियां होंगी।

विज्ञापन
hprca recruitment: 600 posts of JBT will be filled on the basis of Job Trainee, State Selection Commission inv
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जॉब ट्रेनी के रूप में जेबीटी  के 600 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यह पद जिलावार भरे जाएंगे। विभिन्न जिलों से विभिन्न वर्गों से नियुक्तियां होंगी। पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 14 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से 17 सितंबर को रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। राज्य चयन आयोग को छह अगस्त को प्रदेश सरकार की ओर से जेबीटी के इन पदों को भरने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। भर्ती निदेशालय के माध्यम से भर्ती की मांग में छूट देकर इस भर्ती को शीघ्र शुरू करने के निर्देश आयोग को सरकार से मिले हैं। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन से 397 सड़कें बंद

विज्ञापन

राज्य चयन आयोग ने भर्ती के लिए 17 सितंबर तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
विभाग में जूनियर बेसिक टीचर (जॉब ट्रेनी) पोस्ट कोड 25004 को भरने के लिए बिलासपुर से 34, चंबा से 54, हमीरपुर 28, कांगड़ा 102, किन्नौर पांच, कुल्लू 30, लाहौल स्पीति 11, मंडी 02, शिमला 76, सिरमौर 57, सोलन 56 और ऊना 41 प्रदेशभर में कुल 600 पद भरे जाएंगे।

राज्य चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि सरकार से निर्देश मिलने पर जेबीटी ट्रेनी के 600 पदों के आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी आयोग के पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन जरूर कर लें।

विज्ञापन

जेबीटी के 1762 पदों की दो भर्तियां शिक्षा विभाग ने लीं वापस
उधर, शिक्षा विभाग ने पूर्व भाजपा सरकार में मई 2022 में विज्ञाप्ति 467 पदों की जेबीटी कमीशन की भर्ती को विड्रा कर लिया है। इससे पहले 21 जुलाई को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से 1295 जेबीटी पदों की भर्ती को वापस लिया गया था। ऐसे में इन 1762 पदों पर फिलहाल भर्ती नहीं होगी। अब करीब तीन साल पूर्व शुरू हुए भर्ती प्रक्रिया को बंद कर पदों को विड्रा कर लिया है। संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश सरकार की नई भर्ती नीति जॉब ट्रेनिंग पॉलिसी के तहत ही अब इन 1762 पदों को भरा जाएगा।

पूर्व भाजपा सरकार में 1423 पद विज्ञाप्ति किए गए थे
पूर्व भाजपा सरकार में मई 2022 में 80 पोस्टकोड के तहत विभिन्न विभागों में 1423 पद विज्ञाप्ति किए गए थे। इसमें जेबीटी के 467 पद भी शामिल थे। कर्मचारी चयन आयोग ने इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। इन पदों के लिए 30 सितंबर, 2022 से 29 अक्तूबर, 2022 तक प्रक्रिया चली थी। ऐसे में हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अब इन आवेदनों पर सरकार क्या फैसला लेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed