फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPRCA Himachal State Selection Commission declared the final results of four recruitments

HPRCA Result: हिमाचल राज्य चयन आयोग ने घोषित किए चार भर्तियों के फाइनल रिजल्ट, यहां पढ़ें

Wed, 27 Nov 2024 05:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Nov 2024 05:31 PM IST
सार

राज्य चयन आयोग ने बुधवार को चार अलग-अलग पोस्ट कोड के लिए हुई दस्तावेज सत्यापन के बाद कुल छह पदों के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए। 

विज्ञापन
HPRCA Himachal State Selection Commission declared the final results of four recruitments
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने बुधवार को चार अलग-अलग पोस्ट कोड के लिए हुई दस्तावेज सत्यापन के बाद कुल छह पदों के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि असिस्टेंट कंप्यूटर प्रोग्रामर पोस्ट कोड 966, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट एवं पीटीआई पोस्ट कोड 968 और असिस्टेंट केमिस्ट पोस्ट कोड 987 के एक-एक पद और प्रिजर्वेशन असिस्टेंट पोस्ट कोड 1006 के तीन पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करके फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

विज्ञापन

सहकारी बैंक को मिले 232 जूनियर क्लर्क, भर्ती परिणाम घोषित
सहकारी बैंक को मिले 232 जूनियर क्लर्क, भर्ती परिणाम घोषितशिमला। राज्य सहकारी बैंक को 232 नए जूनियर क्लर्क मिल गए हैं। बुधवार को बैंक ने सीधी भर्ती के तहत 232 रिक्त जूनियर क्लर्क पदों को भरने के लिए अपनी भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित किया। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) मुंबई से की ओर से परिणाम जारी किया गया है। अब दस्तावेज़ सत्यापन के बाद भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर श्रेणीवार अंतिम चयन सूची, श्रेणीवार प्रतीक्षा सूची के साथ, सार्वजनिक संदर्भ के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.hpscb.com पर अपलोड कर दी गई है। चयनित उम्मीदवारों के लिए नियुक्ति पत्र नियत समय में जारी किए जाएंगे। किसी भी अन्य जानकारी या पूछताछ के लिए, उम्मीदवार बैंक से 0177-2659967 पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed