फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPRCA: 489 candidates qualified for 312 posts of English teachers; the document verification process will begi

HPRCA: अंग्रेजी शिक्षक बनने के लिए 489 उम्मीदवारों ने पास किया सीबीटी, इस दिन से दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया

Thu, 07 May 2026 04:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 May 2026 04:29 PM IST
सार

 राज्य चयन आयोग ने अंग्रेजी के शिक्षकों के 312 पदों (पोस्ट कोड 26002) को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 3 अप्रैल को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट(सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
HPRCA: 489 candidates qualified for 312 posts of English teachers; the document verification process will begi
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने अंग्रेजी के शिक्षकों के 312 पदों (पोस्ट कोड 26002) को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 3 अप्रैल को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट(सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट(https://hprca.hp.gov.in) पर उपलब्ध करवा दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 489 उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 8 जून सुबह 10:00 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

दस्तावेज सत्यापन के समय से दस्तावेज साथ लाने होंगे
दस्तावेज सत्यापन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी स्वयं प्रमाणित फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ साथ लाने होंगे। अंग्रेजी के शिक्षकों के लिए 3,119 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 2,414 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। अब 2414 उम्मीदवारों में से 489 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट पास किया है। सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed