{"_id":"6a676fb6fb0ffd2d440b5f39","slug":"hppsc-set-result-himachal-state-eligibility-test-2026-results-declared-2-023-candidates-successful-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPPSC SET Result: हिमाचल में राज्य पात्रता परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 2023 अभ्यर्थी सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPPSC SET Result: हिमाचल में राज्य पात्रता परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 2023 अभ्यर्थी सफल
Mon, 27 Jul 2026 08:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:18 PM IST
सार
प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल लोकसेवा आयोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 2023 अभ्यर्थियों को विभिन्न विषयों में सफल घोषित किया गया है। यह परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी किए हैं। रसायन विज्ञान में 110, अंग्रेजी 157 और जीव विज्ञान में 298 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वाणिज्य में 152, अर्थशास्त्र 97 और भूगोल में 41 उम्मीदवारों ने पात्रता हासिल की है। हिंदी में 141, इतिहास 171 और गणितीय विज्ञान में 108 अभ्यर्थी सफल रहे।
विज्ञापन
संगीत में 19, भौतिक विज्ञान 94 और शारीरिक शिक्षा में 13 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। समाजशास्त्र में 44, संस्कृत 38 और राजनीति विज्ञान में 287 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की। लोक प्रशासन में 19, कंप्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग 50 और पर्यटन प्रशासन एवं प्रबंधन में 21 अभ्यर्थी सफल रहे। जनसंचार एवं पत्रकारिता में 12, मनोविज्ञान14, शिक्षा में 56 और पर्यावरण विज्ञान में 41 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। रसायन विज्ञान में 110 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अंग्रेजी में 157 और जीव विज्ञान में 298 उम्मीदवारों ने पात्रता प्राप्त की है। वाणिज्य में 152, अर्थशास्त्र 97 और भूगोल में 41 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। हिंदी में 141, इतिहास 171 और गणितीय विज्ञान में 108 अभ्यर्थी सफल रहे। राजनीति विज्ञान में 287 और शिक्षा में 56 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन