फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPPSC: HP Administrative Combined Exam Result declared, See here the list of selected candidates

Himachal: हिमाचल प्रशासनिक संयुक्त परीक्षा का परिणाम घोषित, रोहड़ू के प्रवीण ने किया टॉप

Wed, 17 May 2023 10:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 May 2023 10:22 PM IST
सार

राज्य लोकसेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक संयुक्त परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिला शिमला के रोहड़ू निवासी पूर्व वायु सैनिक प्रवीण कुमार ने परीक्षा में टॉप किया है।

विज्ञापन
HPPSC: HP Administrative Combined Exam Result declared, See here the list of selected candidates
प्रवीण कुमार, अंशु चंदेल, कार्तिकेय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य लोकसेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक संयुक्त परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिला शिमला के रोहड़ू निवासी पूर्व वायु सैनिक प्रवीण कुमार ने परीक्षा में टॉप किया है। अंशु चंदेल, कार्तिकेय शर्मा, अभिषेक सिंह ठाकुर और बबिता धीमान को भी एचएएस का कैडर मिला है। इनके अलावा आठ तहसीलदार, दो खंड विकास अधिकारी, एक जिला पंचायत अधिकारी और एक कोषाधिकारी भी चयनित हुए हैं।

विज्ञापन


आयोग के सचिव डीके रतन ने बताया कि 16 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक संयुक्त परीक्षा 2021 की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हुई थी। 3 से 11 फरवरी 2023 तक मुख्य परीक्षा ली गई। 8 से 16 मई तक साक्षात्कार हुए। कुल 30 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी। विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए 17 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने पर 13 पद रिक्त रहे हैं। इनमें एचएएस के दो, तहसीलदार के छह, खंड विकास अधिकारी के तीन और कोषाधिकारी के दो पद शामिल हैं।
विज्ञापन


ये बने हैं तहसीलदार और बीडीओ
शिवानी भारद्वाज, प्रियांजलि शर्मा, शिवाली ठाकुर, धीरज शर्मा, उमेश्वर राणा, निधि सकलानी, जितेंद्र सिंह और प्रिंस धीमान का चयन तहसीलदार पद के लिए हुआ है। सचिन ठाकुर जिला पंचायत अधिकारी चुने गए हैं। वैशाली शर्मा और आकृति ठाकुर का चयन खंड विकास अधिकारी और अनूप शर्मा का चयन कोषाधिकारी पद के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएएस के नौ, एचपीएस के दो पदों के लिए 14 जून तक मांगे आवेदन
एचएएस के नौ और प्रदेश पुलिस सेवा (एचपीएस) के दो पद भरने के लिए आयोग ने आवेदन आमंत्रित कर लिए हैं। इन परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने इस संदर्भ में विज्ञापन भी जारी कर दिया है।

डॉ. अभिषेक सिंह ठाकुर, जितेंद्र सिंह, निधि सकलानी, सचिन ठाकुर:




कॉलेजों को मिले अर्थशास्त्र विषय में 31 नए असिस्टेंट प्रोफेसर
 प्रदेश के डिग्री कॉलेजों को अर्थशास्त्र विषय में 31 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। लोकसेवा आयोग ने बुधवार को साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया है। दो दिसंबर 2022 को अर्थशास्त्र विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हुई थी। 111 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की। आठ से 16 मई तक इन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए थे। बुधवार को जारी परिणाम में क्रीटी धौलटा, मिताली मालटा, राजेश कुमार, निकिता गुप्ता, रेखा देवी, निवेदिता चौहान, साक्षी देष्टा, छेरिंग, सचिना शर्मा, पूजा भारद्वाज, विशाल, संजय कुमार, अमर देवी, अमिता, संतोष देवी, पुनीत, बियासो राम, अक्षय कुमार, शीतल देवी, स्मृति, अशोक कुमार, अनुकूल कैथ, ज्योति शर्मा, सौरभ ठाकुर, यासिन मोहम्मद, पुष्पा देवी, गुलशन कुमार, शैलेश आचार्य, सुश्मिता ठाकुर, हेमराज और ज्योति चौधरी को चयनित घोषित किया गया है। लोकसेवा आयोग ने उच्च शिक्षा निदेशालय को इन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तियां देने की सिफारिश की है। 

तहसीलदार बनीं आंजभोज की प्रियांजलि शर्मा

HPPSC: HP Administrative Combined Exam Result declared, See here the list of selected candidates
तहसीलदार बनीं आंजभोज की प्रियांजलि शर्मा - फोटो : अमर उजाला

गिरिपार क्षेत्र के आंजभोज के राजपुर से ताल्लुक रखने वाली प्रियांजलि शर्मा ने तहसीलदार के पद पर सफलता पाई है। परीक्षा में सफलता के लिए प्रियांजलि लगातार आठ घंटे पढ़ाई करती रहीं। प्रियांजलि ने बताया कि एसडीएम बनना सपना रहा है। ओबीसी श्रेणी से हैं। लेकिन परीक्षा में ओबीसी श्रेणी के लिए एचएएस का पद नहीं था। लिहाजा अनारक्षित वर्ग में ही फाइट करने का फैसला लिया। अब भी तैयारी जारी रख अपना लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। प्रियांजलि के पिता प्रवीण कुमार लोक निर्माण विभाग में लिपिक व माता सरिता शर्मा जेबीटी हैं। भाई निशांत शर्मा इस समय नालागढ़ में माइनिंग इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं। छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। प्रियांजलि शर्मा का स्नातक के बाद से ही फोकस एचएस अधिकारी बनने का था। इसके लिए वह कड़ी मेहनत करने में जुट गईं। इस दौरान माता-पिता, शिक्षकों व भाई का भी मार्गदर्शन मिलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed