{"_id":"660ee294a624fac3130ac437","slug":"hppsc-applications-invited-to-fill-the-posts-of-26-officers-including-eight-has-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPPSC: आठ एचएएस सहित 26 अधिकारियों के पद भरने के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPPSC: आठ एचएएस सहित 26 अधिकारियों के पद भरने के लिए मांगे आवेदन
Fri, 05 Apr 2024 10:35 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:35 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को आयोग ने 2 मई तक पोर्टल खोल दिया है।
विज्ञापन
राज्य लोकसेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य लोकसेवा आयोग ने आठ एचएएस सहित 26 अधिकारियों के पद भरने को आवेदन आमंत्रित किए हैं। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को आयोग ने 2 मई तक पोर्टल खोल दिया है। तहसीलदार के नौ, जिला खाद्य नियंत्रक के दो, जिला कल्याण अधिकारी के तीन, जिला पंचायत अधिकारी का एक और सहायक पंजीयक सहकारी सभा के तीन पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
लोकसेवा आयोग के सचिव की ओर से विज्ञापन जारी किया गया। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एचएएस अधिकारियों के सामान्य श्रेणी से तीन, अनुसूचित जाति से दो, ओबीसी से एक, अनुसूचित जाति के एक्स सर्विस कोटे से एक और सुनने में अक्षम कोटे से एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के तहत जिला नियंत्रक के दो भरे जाएंगे। इसमें एक पद ओबीसी और एक आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग से भरा जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत सामान्य श्रेणी से जिला कल्याण अधिकारियों के तीन पद भरे जाएंगे। राजस्व विभाग में 9 तहसीलदारों, पंचायतीराज विभाग में जिला पंचायत अधिकारी का एक और सहकारिता विभाग में सहायक पंजीयक सहकारी सभा के तीन पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन