फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hpcc Chief Kuldeep Rathore statement over himachal govt two year celebration

दो साल के जश्न को कांग्रेस मनाएगी मातम दिवस : राठौर

Sun, 22 Dec 2019 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Dec 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Hpcc Chief Kuldeep Rathore statement over himachal govt two year celebration
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि सरकार दो सालों का जश्न मना रही है, लेकिन यह प्रदेश के लिए मातम का वक्त है। कांग्रेस इसे मातम दिवस के रूप में मनाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के जश्न से एक दिन पहले कांग्रेस 26 दिसंबर को आरोप पत्र लाएगी। कांग्रेस किसी भी गलत चीज का विरोध करती है तो भाजपा उन्हें पाकिस्तान का समर्थक कहती है।

विज्ञापन


भाजपा सुनियोजित तरीके से कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने तंज कसा, आज तक कांग्रेस का कोई भी प्रधानमंत्री पाकिस्तान नहीं गया, जबकि भाजपा के समय सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान गए और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना बुलावे के नवाज शरीफ के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंच गए।
विज्ञापन


1965 में कांग्रेस के समय युद्ध में फौज लाहौर पहुंच गई थी। 1971 में भी कांग्रेस के प्रधानमंत्री के समय जंग लड़ी और पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए। राठौर इंटक की 101वीं प्रदेश कार्यकारिणी की नालागढ़ उपमंडल के किशनपुरा में हुई बैठक में बोल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि 11 माह पहले उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार संभाला है। तभी से विघटन को रोकने का प्रयास किया है। आज कांग्रेस एकजुट है। बड़े नेता भी एक मंच पर एकत्रित होते हैं। इंटक प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह के नेतृत्व वाली इंटक को वह मान्यता देते हैं।


ब्लॉक स्तर पर तालमेल बैठाया जाएगा और कमियां दूर करते हुए सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। मतभेद दूर करने होंगे, तभी राजनीतिक विरोधियों का डटकर सामना किया जा सकेगा। उन्होंने प्रदेश इंटक की मांग पर राजीव भवन शिमला कार्यालय में कक्ष देने की भी हामी भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed