फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hpcc Chief Kuldeep Rathore statement on himachal budget 2020

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले- आंकड़ों का मायाजाल है सरकार का बजट

Fri, 06 Mar 2020 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 06 Mar 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Hpcc Chief Kuldeep Rathore  statement on himachal budget 2020
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आगामी वित्त वर्ष 2020-21के आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बजट में नया कुछ नहीं है। बजट में किसी भी वर्ग को कोई राहत भी नही मिली है। राठौर ने कहा है कि आंकड़ों के मायाजाल में बनाया गया बजट केवल मात्र एक औपचारिकता ही लगती है। इसकी न तो कोई दिशा है और न ही दशा। बजट में राजस्व बढ़ाने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है।

विज्ञापन


किसानों और बागवानों की पूरी तरह अनदेखी है। कर्मचारियों को भी कोई राहत नहीं दी है। इस बजट से प्रदेश का कोई भला नहीं होने वाला। घोर आर्थिक तंगी से गुजर रहा प्रदेश अपने खर्चे चलाने के लिए कर्ज पर निर्भर है। ऐसे में इस बजट से प्रदेश के विकास की उम्मीद करना ही व्यर्थ होगा। प्रदेश की विकास दर में गिरावट से साफ  है कि कृषि और बागवानी में उत्पादन घट रहा है। प्रदेश सरकार की इस क्षेत्र की उपेक्षा का ही परिणाम है।

विज्ञापन

भाजपा समर्थित छात्र संगठन एबीवीपी  ने नकार दिया प्रदेश सरकार का बजट

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री राहुल राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार के आम बजट में कुछ विशेष नहीं है। हर क्षेत्र के लिए योजनाएं बनाई गई हैं लेकिन इसमें उच्चतर शिक्षा के प्रति सरकार उदासीन नजर आ रही है।

प्रदेश विश्वविद्यालय में बढ़ती छात्र-छात्राओं की संख्या के चलते सुविधाओं के अभाव को दूर करने, शिक्षक गैर शिक्षक भर्ती के लिए बजट प्रावधान की बात नहीं की है। बजट में विवि का बजट कितना बढ़ाया है, इसका कोई जिक्र नहीं है। इससे विवि की सैकड़ों पद भरने और सुविधाओं को बढ़ाना संभव नहीं होगा। खेल नीति पर भी सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है। 

मुख्यमंत्री ने बजट पेश कर महज औपचारिकता निभाई: मुकेश 

 नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट पेश कर महज औपचारिकता निभाई है। मंडी हवाई अड्डे के लिए केंद्र से एक पैसा नही मिला और अब राज्य के कोष से एक हजार करोड़ खर्च कर रहे हैं।

जयराम सरकार ने ऋण की सच्चाई बजट भाषण में छुपाई है। सरकार ने पिछली बार बजट में ऋण का जिक्र किया था। एक दिन पहले 1100 करोड़ का ऋण लिया है। बजट दिशाहीन और विकासहीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed