{"_id":"b81033f67e1cd116061553fc44605ee4","slug":"hpca-will-open-cricket-academies-in-12-schools-of-himachal-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीसीए इन स्कूलों में खोलेगी क्रिकेट अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीसीए इन स्कूलों में खोलेगी क्रिकेट अकादमी
ब्यूरो/अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)
Updated Sun, 27 Sep 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि स्कूल से ही अच्छे क्रिकेटर निकल सकें। वह नयनादेवी में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि एचपीसीए जल्द प्रदेश के 12 स्कूलों में क्रिकेट अकादमी खोलेगी।
विज्ञापन
जो स्कूल इसके लिए रुचि रखते हों, वे आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से बीसीसीआई में अलग-अलग बदलाव लाए गए हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला फ्रीडम सीरीज को एशेज सीरीज की तर्ज पर करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
बीसीसीआई की कोशिश रहेगी कि यह सीरीज आने वाले समय में एशेज से ज्यादा रोमांचक और लोकप्रिय हो। उन्होंने कहा कि नेल्सन मंडेला और महात्मा गांधी ने अपने-अपने देश को आजाद करवाने में अहम भूमिका अदा की है। इसलिए इस प्रतियोगिता का नाम फ्रीडम सीरीज रखा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर दबाव बनाया गया, तब जाकर सरकार ने सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। सरकार मेलों, रैलियों, बड़े कार्यक्रमों में सुरक्षा के पैसे नहीं लेती और मुफ्त सुरक्षा मुहैया करवाती है तो इस मैच को भी सुरक्षा मुहैया करवाई जानी चाहिए।