{"_id":"20c6404df8b6907583b32de59e6e4043","slug":"hpca-invitation-to-cm-virbhadra-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीसीए ने मुख्यमंत्री को भेजा निमंत्रण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीसीए ने मुख्यमंत्री को भेजा निमंत्रण पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीसीए ने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पर गुगली फेंक दी है। एचपीसीए के सचिव विशाल मरवाह ने धर्मशाला स्टेडियम में 9 मार्च से आयोजित होने वाले आईसीसी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के 10 मैचों की टिकट बिक्री लांचिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा है।
विज्ञापन
टिकट बिक्री लांचिंग कार्यक्रम शिमला में दो मार्च को आयोजित होगा। कार्यक्रम में बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। एचपीसीए ने टिकट लांचिंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से आने के लिए निवेदन किया है। अब मुख्यमंत्री एचपीसीए के निमंत्रण को स्वीकारते हैं या नहीं, यह देखना रोचक होगा।
विज्ञापन
उधर, एचपीसीए ने वर्ल्ड कप के प्रस्तावित मैचों की मेजबानी करने से पहले धर्मशाला स्थित बारिश के देवता इंद्रूनाग में 25 फरवरी को पूजा-अर्चना का कार्यक्रम रखा है। इसमें एचपीसीए देवता के समक्ष वर्ल्ड कप के दौरान बारिश न होने को लेकर प्रार्थना करेगा।
विज्ञापन