फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPCA Cricket Stadium Dharamshala looks so empty during Afghanistan Vs Bangladesh Cricket Match

Cricket World Cup: स्कूली बच्चे न आते तो पूरी तरह से खाली नजर आता धर्मशाला स्टेडियम

Sat, 07 Oct 2023 02:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 07 Oct 2023 02:23 PM IST
सार

स्टेडियम में दो स्टैंडों में स्कूली बच्चों को बिठाया गया था। इसके अलावा स्टेडियम के अन्य स्टैंडों में बहुत ही कम दर्शक पहुंचे हुए थे। बांग्लादेश को तो इक्का-दुक्का प्रशंसक मिल गए, लेकिन अफगानिस्तान की टीम को प्रशंसकों की कमी खूब खली।

विज्ञापन
HPCA Cricket Stadium Dharamshala looks so empty during Afghanistan Vs Bangladesh Cricket Match
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में विश्वकप का पहला मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दर्शकों की कमी पूरी तरह से खली। 50-50 ओवर के इस मैच के लिए अगर जिला मुख्यालय के साथ लगते कुछ निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चों को न बुलाया गया होता तो स्टेडियम के स्टैंड पूरी तरह से खाली नजर आते।

विज्ञापन


स्टेडियम में दो स्टैंडों में स्कूली बच्चों को बिठाया गया था। इसके अलावा स्टेडियम के अन्य स्टैंडों में बहुत ही कम दर्शक पहुंचे हुए थे। बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच खेले गए इस एक दिवसीय मुकाबले में बांग्लादेश को तो इक्का-दुक्का प्रशंसक मिल गए, लेकिन अफगानिस्तान की टीम को प्रशंसकों की कमी खूब खली।
विज्ञापन


20 हजार से अधिक दर्शकों की क्षमता रखने वाले स्टेडियम में बांग्लादेश-अफगानिस्तान टीम के बीच खेले गए मैच में 20 से 25 फीसदी दर्शक ही पहुंचे। मैच के दौरान अन्य स्टैंडों पर तो इक्का-दुक्का दर्शक नजर आए, लेकिन स्टेडियम का पैवेलियन स्टैंड लगभग पूरी तरह से खाली ही नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मैच के दौरान दर्शक दोपहर बाद तक स्टेडियम में प्रवेश करते रहे। लेकिन यह संख्या इतनी नहीं थी कि जो 20 हजार से ज्यादा की क्षमता वाले स्टेडियम को दर्शकों से भरा हुआ दर्शा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed