{"_id":"56f579ba4f1c1b207df14d9f","slug":"hpca-cricket-stadium-dharamsala","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट टीमें लौटीं, सूना पड़ा धर्मशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला क्रिकेट टीमें लौटीं, सूना पड़ा धर्मशाला
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 26 Mar 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीमों की रवानगी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला सूना पड़ गया। पर्यटन नगरी के लोगों पर करीब एक माह तक क्रिकेट की खुमारी छायी रही। धर्मशाला से महिला क्रिकेट टीमों की वापसी के साथ ही वर्ल्ड कप का फीवर भी उतर गया।
विज्ञापन
हालांकि, धर्मशाला को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच रद्द होने का रंज जरूर रहा। बावजूद इसके करीब दो सप्ताह से अधिक समय तक पर्यटन नगरी धर्मशाला टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के रंग में रंगी रही। हालांकि, धर्मशाला में टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच नौ मार्च को हुआ, लेकिन इससे पहले ही धर्मशाला में अभ्यास मैच के लिए टीमें पहुंचना शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन
इसके चलते करीब एक मार्च से ही धर्मशाला में इसकी हलचल बढ़ गई थी। धर्मशाला में टी-20 वर्ल्ड कप के तहत पुरुष और महिला वर्ग के कुल 9 मैच खेले गए। इनमें सात मैच पुरुषों और 2 मैच महिला टीम के हुए। यहां भारतीय टीम का कोई मैच होने से प्रशंसक मायूस रहे। वहीं, महिला क्रिकेट टीम के दोनों मैचों का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
शहर में घूमती रहती थी टी-20 वर्ल्ड कप स्टीकर लगी गाडिय़ां- टी-20 वर्ल्ड कप का धर्मशाला में क्रेज बढ़ाने में स्टीकर लगी गाड़ियों ने अपना अहम योगदान बढ़ाया है। करीब एक मार्च से शहर में ऑन ड्यूटी स्टाफ को ले जाने वाली टी-20 वर्ल्ड कप के स्टीकर लगी गाड़ियां भी यहां मुकाबले खत्म होते ही दिखना बंद हो गईं। वीरवार को धर्मशाला में भारतीय महिला टीम का वेस्ट इंडीज के साथ मैच समाप्त होने के बाद शुक्रवार सुबह ही टीमें और स्टाफ अन्य वेन्यू के लिए रवाना हो गया।