{"_id":"69cd22ba920f7925fa08b391","slug":"hpbosechairman-dr-rajesh-sharma-says-sisterinlaw-kamlesh-will-vacate-the-seat-for-me-i-will-contest-the-ele-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: डॉ. राजेश शर्मा बोले- भाभी कमलेश मेरे लिए छोड़ेंगी सीट, देहरा से लड़ूंगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: डॉ. राजेश शर्मा बोले- भाभी कमलेश मेरे लिए छोड़ेंगी सीट, देहरा से लड़ूंगा चुनाव
Wed, 01 Apr 2026 07:21 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:21 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा देहरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। यह खुलासा उन्होंने चंबा में पत्रकार वार्ता में किया।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
साल 2027 के विधानसभा चुनाव में स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा देहरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। यह खुलासा उन्होंने चंबा में पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में उनकी भाभी कमलेश ठाकुर विधायक हैं। मुख्यमंत्री के कहने पर ही उनके लिए यह सीट छोड़ी थी। 2027 में वह मेरे लिए भी इस सीट को छोड़ सकती हैं। यदि कांग्रेस हाईकमान उन्हें वहां से टिकट नहीं देता है तो जैसा आदेश होगा, उसके मुताबिक पार्टी का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने देहरा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री से हुई बात को जिक्र किया और कहा कि पहले मुख्यमंत्री ने उपचुनाव के लिए उन्हें ही टिकट देने की बात कही थी। उन्होंने फील्ड में प्रचार भी शुरू कर दिया। आखिरी समय पर मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपनी पत्नी को मैदान में उतारा था, उसी प्रकार से वह भी अपनी पत्नी को इस चुनाव में उतारना चाहते हैं। उनकी इस बात का उन्होंने पूरा मान रखा और चुनाव लड़ने से पीछे हट गए। अब 2027 के चुनाव में उन्होंने देहरा से ही चुनाव लड़ने का मन बनाया है। हालांकि, उन्होंने टिकट न मिलने पर बगावत करने जैसी कोई भी बात नहीं कही है।
विज्ञापन