HPBOSE: 10 दिसंबर से होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, प्रदेश भर में बनाए गए केंद्र
प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने विभिन्न विषयों के लिए होेने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए केंद्र बना दिए हैं। शास्त्री टेट के लिए प्रदेश भर में 23 केंद्र बनाए गए हैं। शास्त्री टेट की परीक्षा 10 दिसंबर को 2:00 बजे से 4:30 तक होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने विभिन्न विषयों के लिए होेने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए केंद्र बना दिए हैं। शास्त्री टेट के लिए प्रदेश भर में 23 केंद्र बनाए गए हैं। शास्त्री टेट की परीक्षा 10 दिसंबर को 2:00 बजे से 4:30 तक होगी। नॉन मेडिकल के लिए प्रदेश भर में 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नॉन मेडिकल टेट 12 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 12: 30 बजे तक होगी। एलटी टेट के लिए प्रदेश भर में 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा 12 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक करवाई जाएगी। टीजीटी कला की परीक्षा के लिए प्रदेश में 103 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा 11 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक होगी। टीजीटी मेडिकल की परीक्षा के लिए प्रदेश भर में कुल 42 केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा 11 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक होगी। पंजाबी और उर्दू की परीक्षा के लिए एक- एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पंजाबी टेट 25 दिसंबर को दोपहर 10:00 बजे से 12: 30 बजे करवाई जाएगी। उर्दू टेट परीक्षा शाम 2:00 बजे से 4:30 बजे तक करवाई जाएगी।
मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
हमीरपुर। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 979 मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के चार पदों के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 865 अभ्यर्थियों में से 16 ने परीक्षा पास की। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया 26 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे आयोग के कार्यालय में की जाएगी। संवाद
ड्राइंग मास्टर के पदों के लिए 16 से होगी दस्तावेजों की जांच
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 980 ड्राइंग मास्टर के 314 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथि निर्धारित कर दी है। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक जांच की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की है, उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि ड्राइंग मास्टर के पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू होगी और 22 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को एसएमएस के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। 971 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की है। संवाद