फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: Students will also get marks for writing one line of answer, pass percentage will increase

HPBOSE: उत्तर की एक लाइन लिखने पर भी मिलेंगे अंक, हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड शुरू करेगा नई व्यवस्था

Wed, 14 Feb 2024 10:48 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Feb 2024 10:48 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों को बड़ी राहत देने जा रहा है। विद्यार्थियों को अब परीक्षा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर के रूप में लिखी जाने वाली लाइनों के हिसाब से अंक दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
HPBOSE: Students will also get marks for writing one line of answer, pass percentage will increase
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों को बड़ी राहत देने जा रहा है। विद्यार्थियों को अब परीक्षा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर के रूप में लिखी जाने वाली लाइनों के हिसाब से अंक दिए जाएंगे। यानी की अगर विद्यार्थी प्रश्न के उत्तर की एक लाइन भी लिखेंगे तो भी नंबर मिलेंगे। बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में स्टेप वाइज मार्किंग सिस्टम लागू की योजना बना रहा है। विद्यार्थियों को परीक्षा में पूछे गए प्रश्न का जितना भी उतर आता है, अगर वह उसे भी लिख देंगे तो उन्हें लिखी लाइनों के हिसाब से अंक मिल जाएंगे। शिक्षा बोर्ड के कदम से परीक्षार्थियों की पास प्रतिशतता में भी बढ़ोतरी होगी, वहीं इसका विद्यार्थियों को भी लाभ होगा।

विज्ञापन


यह होगा फायदा
स्टेप वाइज मार्किंग सिस्टम शुरू होने से विद्यार्थियों को यह फायदा होगा कि वह सवाल पूरा नहीं छोड़ेंगे। पहले होता था कि विद्यार्थी आधा स्टेप आते हुए भी सवाल छोड़ देते थे, लेकिन अब विद्यार्थी कम से कम उतने स्टेप जरूर हल करेंगे, जितने उन्हें आते हैं। छात्रों को पता होगा कि स्टेप्स को लिखने के उन्हें अंक मिलेंगे, तो वे प्रश्न को कुछ न कुछ हल करके कम से कम आधा अंक तो पा ही सकेंगे। इस तरह छात्र कोई भी सवाल नहीं छोड़ेंगे। इस मार्किंग सिस्टम को छात्र अच्छे से समझकर तैयारी करेंगे तो फेल नहीं होंगे।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड स्टेप वाइज मार्किंग सिस्टम को लागू करने की योजना बना रहा है। इसका प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेजा जा रहा है। स्टेप वाइज मार्किंग सिस्टम लागू होने से परीक्षार्थियों को खासा लाभ होगा और वे हर पूछे गए प्रश्न का उत्तर उतना जरूर लिखेंगे, जितना उन्हें आता होगा।- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed