{"_id":"62d1a04cd12fff22db5aa3b6","slug":"hpbose-sos-result-nine-chances-in-five-years-result-failed-every-time-66-candidates-could-not-pass-12th-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE Sos Result: पांच साल में नौ मौके, हर बार नतीजा फेल, 12वीं की परीक्षा पास नहीं कर पाए 66 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE Sos Result: पांच साल में नौ मौके, हर बार नतीजा फेल, 12वीं की परीक्षा पास नहीं कर पाए 66 अभ्यर्थी
Sat, 16 Jul 2022 11:39 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:39 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के यह विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा नौ बार देने के बाद भी पास नहीं कर सके।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच साल में नौ मौके पर हर बार नतीजा फेल। यह हाल 12वीं कक्षा के 66 विद्यार्थियों का है। हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के यह विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा नौ बार देने के बाद भी पास नहीं कर सके। यह पिछले पांच साल से 12वीं की परीक्षा दे रहे थे, लेकिन हर बार फेल हुए। उनके पास इस परीक्षा को पास करने का अंतिम मौका बोर्ड की ओर से मार्च-अप्रैल-2022 में ली गई परीक्षा में था, लेकिन वे इसे भी भुना नहीं पाए और अनुत्तीर्ण हो गए। अब इन्हें फिर से स्कूल शिक्षा बोर्ड में अपना पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद ही 12वीं की परीक्षा दे सकेंगे। पंजीकरण करवाने के बाद इन विद्यार्थियों को बोर्ड नौ और मौके परीक्षा पास करने के लिए देगा। पिछले पांच साल के दौरान कई विद्यार्थियों ने सभी विषयों की परीक्षा दी। कई विद्यार्थी ऐसे भी हैं, जिन्हें केवल एक या दो विषयों की परीक्षा को पास करना था, लेकिन विद्यार्थी हर बार फेल होते रहे। पांच साल से यह विद्यार्थी लगातार परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा पास नहीं कर पाने के कारण बोर्ड ने फिलहाल इन्हें अयोग्य करार दे दिया है। पंजीकरण फिर से करवाने के बाद विद्यार्थी अब परीक्षा में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
66 विद्यार्थी पिछले पांच साल में 12वीं की परीक्षा पास नहीं कर सके हैं। इन्हें नौ बार परीक्षा देने का मौका था। इन विद्यार्थियों ने सारे मौके गंवा दिए हैं। अब इन्हें फिर से पंजीकरण करवाना होगा, तभी यह परीक्षा में बैठ सकेंगे। पंजीकरण नहीं करवाया तो परीक्षा देने से विद्यार्थी वंचित कर दिए जाएंगे। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड।
विज्ञापन