हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को जमा दो की मार्च-2019 की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार की बोर्ड परीक्षा में 95492 विद्यार्थी बैठे जिसमें 58949 उत्तीर्ण हुए जबकि 16102 की कंपार्टमेंट आई है।
2 of 5
कला संकाय के टॉपर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय में टॉप तीन स्थानों पर बेटियों ने बाजी मारी है। पहले तीन स्थानों पर आठ लड़कियों और तीन लड़कों ने जगह बनाई है। कला संकाय में डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ऊना की छात्रा अश्मिता शर्मा पुत्री रविंद्र शर्मा 96.4 अंक लेकर अव्वल रहीं। रावमापा दरबियार (हमीरपुर) की साक्षी ठाकुर 96 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और बीबीएनबी रावमापा सलोह (ऊना) के कार्तिकेय कहोल 95.8 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
3 of 5
वाणिज्य संकाय के टॉपर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, वाणिज्य संकाय में कॅरियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन की छात्रा प्रीति बिरसांटा ने 98.8 फीसदी अंक लेकर टॉप किया। आदर्श विद्या निकेतन स्कूल नाहन की ईशिता 98.4 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और रावमापा (छात्रा) रोहडू की दिक्षु शर्मा 97.6 फीसदी अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।
4 of 5
विज्ञान संकाय के टॉपर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञान संकाय में संकाय में साई स्टार स्कूल ढालपुर (कुल्लू) के अनिल कुमार पुत्र देवराज ने 98.6 फीसदी अंक लेकर प्रदेश भर में टॉप किया। लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल मेहरा (हमीरपुर) की प्राकृति ठाकुर, मिनर्वा सीसे स्कूल घुमारवीं (बिलासपुर) की सानवी और एसवीएन स्कूल कुनिहार (सोलन) के जीवेश अवस्थी 98.2 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे, जबकि रावमापा गोपालपुर (मंडी) की शुभांगी 98 फीसदी अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।
6102 की कंपार्टमेंट आई है। इस बार दो फीसदी ग्रेस अंक देने के बावजूद 62.01 फीसदी परिणाम रहा, जो कि पिछले सात सालों में सबसे निचले स्तर पर आया है। 2013 में 65.1, 2014 में 67.10, 2015 में 68.64, 2016 में 78.93, 2017 में 72.89 और साल 2018 में 70.18 फीसदी परिणाम रहा था। परीक्षार्थी results.amarujala.com पर भी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।