फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: If evaluation is done as per the scheduled time, results will be declared in record time

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: तय शेड्यूल में मूल्यांकन हुआ तो रिकॉर्ड समय में निकलेगा 10वीं-12वीं कक्षा का परिणाम

Wed, 07 Jan 2026 11:40 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला।
विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jan 2026 11:40 AM IST
सार

शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि 30 अप्रैल रखी है, जिसके लिए पहली अप्रैल को परीक्षाएं समाप्त होने के बाद से 2 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को शुरू करने की बात कही है। 

विज्ञापन
HPBOSE: If evaluation is done as per the scheduled time, results will be declared in record time
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 10वीं-12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का तय शेड्यूल के तहत मूल्यांकन हुआ तो हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड रिकॉर्ड समय में रिजल्ट घोषित करेगा। शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि 30 अप्रैल रखी है, जिसके लिए पहली अप्रैल को परीक्षाएं समाप्त होने के बाद से 2 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को शुरू करने की बात कही है। शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं के बाद 18 दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया है, ताकि रिजल्ट से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं को समय रहते पूरा किया जा सके। मूल्यांकन का कार्य 22 अप्रैल को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद आठ दिन का समय अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि, जांच और अनुमोदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए रखा गया है। उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम शिक्षा बोर्ड ने 18 मई को किया था, जबकि इस बार बोर्ड उससे भी पहले परिणाम जारी कर रिकॉर्ड बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

विज्ञापन

शेड्यूल के तहत ही निकाला जाएगा परिणाम : डॉ. राजेश
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा का कहना है कि इस बार रिकार्ड समय में 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को घोषित करने का   लक्ष्य रखा है। इसके लिए मूल्यांकन कार्य को शुरू करने से लेकर अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए तिथियों का निर्धारण किया है, ताकि रिकार्ड समय में परीक्षा परिणाम को घोषित किया जा सके। उन्होंने कहा कि तय समय में रिजल्ट घोषित करने को लेकर प्रदेश के अध्यापकों से लेकर बोर्ड के कर्मचारियों को सहयोग करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed