{"_id":"609e61178ebc3ed227140811","slug":"hpbose-dharamshala-will-give-marks-to-matric-students-on-detailed-marks-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्क्सशीट पर नहीं लिखा जाएगा प्रमोट, विद्यार्थियों को मिलेंगे अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्क्सशीट पर नहीं लिखा जाएगा प्रमोट, विद्यार्थियों को मिलेंगे अंक
Fri, 14 May 2021 05:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 14 May 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं कक्षा से प्रमोट किए गए विद्यार्थियों की मार्क्सशीट पर बोर्ड प्रमोट नहीं लिखेगा और न ही ग्रेडिंग करेगा। मार्क्सशीट में विद्यार्थियों को अंक दिए जाएंगे। यह अंक कितने होंगे, इसका फैसला अभी नहीं लिया गया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बारे में शिक्षाविदों से राय ले रहा है। पिछले दो दिन से बोर्ड ने इस पर शिक्षाविदों और अन्य लोगों से राय ली है। शुक्रवार को शिक्षाविदों के अलावा मीडिया कर्मियों से बोर्ड ने राय ली।
विज्ञापन
अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी और सचिव अक्षय सूद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुझाव दिया गया कि फर्स्ट और सेकेंड टर्म, प्री-बोर्ड, इंटरनल अस्सेमेंट और प्रैक्टिकल एग्जाम के आधार पर आकलन कर अंक दिए जाएं। परीक्षा परिणाम पहले की तरह ग्रेडिंग की बजाय अंकों में दर्शाया जाए, ताकि परीक्षार्थियों को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
पहले कयास लगाए जा रहे थे कि परीक्षा परिणाम ग्रेडिंग के रूप घोषित होगा, लेकिन अब बोर्ड प्रबंधन की मानें तो परीक्षा परिणाम अंकों में ही दर्शाया जाएगा। इसके अलावा मूल प्रमाण पत्रों में प्रमोट शब्द भी न जोड़ने की बात वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में रखी गई है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। इसकी एक रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी। सरकार ही इस मामले में अगला फैसला लेगी।
विज्ञापन