{"_id":"5f1440538ebc3e9faf5b1819","slug":"hpbose-dharamshala-syllabus-reduction-by-thirty-percent-for-classes-9th-to-12th-for-academic-session-2020-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम में करेगा 30 फीसदी कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम में करेगा 30 फीसदी कटौती
Mon, 20 Jul 2020 10:55 AM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के चलते सीबीएसई की तर्ज पर अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड भी पाठ्यक्रम में कटौती करेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए नौवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में 30 फीसदी कटौती का प्रस्ताव तैयार किया है। बोर्ड ने पांच सदस्यीय कमेटी को पाठ्यक्रम में कटौती करने जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि देश भर में फैली कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुई शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विभिन्न कक्षाओं की पढ़ाई तय समय पर पूरा करवाने के लिए पाठ्यक्रम में कटौती करने का निर्णय लिया है। यह कटौती किस विषय में कितनी होगी, इसे तय करने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
इस समिति में उपसचिव अंजली सैनी और सुदर्शन कुमार के अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी (बिलासपुर) के प्रधानाचार्य कुलदीप डोगरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डरोह (कांगड़ा) के प्रधानाचार्य विजय शर्मा और शैक्षणिक अधिकारी डिंपल कंवर को शामिल किया है। समिति को रिपोर्ट 15 दिन के भीतर बोर्ड प्रबंधन को सौंपनी होगी। रिपोर्ट आने के बाद इसे शिक्षकों और सरकार से साझा किया जाएगा। इसके बाद जो निष्कर्ष निकलेगा, उसके अनुसार पाठ्यक्रम में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन