{"_id":"619f915f9250a050526c2fdb","slug":"hpbose-dharamshala-released-winter-schools-exam-datesheet-for-3rd-5th-and-8th-class-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल शिक्षा बोर्ड: डेटशीट जारी, शीतकालीन स्कूलों में 17 दिसंबर से होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल शिक्षा बोर्ड: डेटशीट जारी, शीतकालीन स्कूलों में 17 दिसंबर से होंगी परीक्षाएं
Thu, 25 Nov 2021 07:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:07 PM IST
सार
प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 17 से 27 दिसंबर तक चलेंगी। इन परीक्षाओं का आयोजन सुबह के सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 17 दिसंबर से शुरू करेगा। तीसरी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 18 दिसंबर से शुरू होंगी। शिक्षा बोर्ड ने तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के लिए डेटशीट जारी की है। यह परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षा के दौरान कोविड-19 नियमों की पालना करना अनिवार्य होगा, जबकि परीक्षार्थियों व स्टाफ को फेसमास्क पहनना जरूरी होगा।
विज्ञापन
तीसरी कक्षा की डेटशीट
18 दिसंबर शनिवार गणित
20 दिसंबर सोमवार पर्यावरण शिक्षा
21 दिसंबर मंगलवार अंग्रेजी
22 दिसंबर बुधवार हिंदी
5वीं कक्षा की डेटशीट
18 दिसंबर शनिवार अंग्रेजी
20 दिसंबर सोमवार पर्यावरण शिक्षा
21 दिसंबर मंगलवार गणित
22 दिसंबर बुधवार हिंदी
8वीं कक्षा की डेटशीट
17 दिसंबर शुक्रवार अंग्रेजी
18 दिसंबर शनिवार संस्कृत
20 दिसंबर सोमवार गणित
21 दिसंबर मंगलवार कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य: संगीत, पंजाबी व उर्दु
22 दिसंबर बुधवार विज्ञान
23 दिसंबर वीरवार सामाजिक विज्ञान
24 दिसंबर शुक्रवार हिंदी
27 दिसंबर सोमवार हिमाचल की लोक संस्कृति व योग
प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 17 से 27 दिसंबर तक चलेंगी। इन परीक्षाओं का आयोजन सुबह के सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
विज्ञापन